हमसे जुड़े

Follow us

21.1 C
Chandigarh
Wednesday, March 18, 2026
More
    Home कारोबार Petrol-Diesel...

    Petrol-Diesel Price Update: इजराइल और ईरान के बीच जारी तनाव के बीच अपडेट हो गए हैं पेट्रोल-डीजल के दाम

    Petrol Diesel Price
    Petrol-Diesel Price Update: इजराइल और ईरान के बीच जारी तनाव के बीच अपडेट हो गए हैं पेट्रोल-डीजल के दाम

    नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज़)। Petrol & Diesel ki Kimat: इजराइल और ईरान के बीच जारी तनाव से पेट्रोलियम उत्पादों की आपूर्ति बाधित होने की आशंका में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उबाल जारी रहने के बावजूद घरेलू स्तर पर पेट्रोल और डीजल के दाम में आज टिकाव रहा, जिससे दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपये प्रति लीटर तथा डीजल 87.62 रुपये प्रति लीटर पर पड़े रहे। तेल विपणन करने वाली प्रमुख कंपनी हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कापोर्रेशन की वेबसाइट पर जारी दरों के अनुसार, देश में आज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। Petrol Diesel Price

    दिल्ली में इनकी कीमतों के यथावत रहने के साथ ही मुंबई में पेट्रोल 104.21 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 92.15 रुपये प्रति लीटर पर रहा। वैश्विक स्तर पर अमेरिकी क्रूड 7.55 प्रतिशत उबलकर 73.18 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। इसी तरह लंदन ब्रेंट क्रूड 1.28 प्रतिशत की तेजी के साथ 75.28 डॉलर प्रति बैरल पर रहा।

    देश के चार महानगरों में पेट्रोल और डीजल की कीमत इस प्रकार रही

    महानगर……………..पेट्रोल………………डीजल ( रुपये प्रति लीटर) | Petrol Diesel Price

    • दिल्ली ……………….94.72………………87.62
    • मुंबई ……………….104.21………………92.15
    • चेन्नई………………100.75………………92.34
    • कोलकाता…………..103.94………………90.76

    यह भी पढ़ें:– BCCI: भविष्य में ना हो बेंगलुरु जैसी कोई घटना, बीसीसीआई ने उठाया ये बड़ा कदम!