हमसे जुड़े

Follow us

27.1 C
Chandigarh
Saturday, February 21, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी कण्डेला में आ...

    कण्डेला में आयोजित हुई ब्लॉक कैराना की मासिक नामचर्चा

    Kairana News
    Kairana News: कण्डेला में आयोजित हुई ब्लॉक कैराना की मासिक नामचर्चा

    आगामी 22 जून को गांव डुढार में होगी ब्लॉक की अगली नामचर्चा

    कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: ब्लॉक कैराना की मासिक नामचर्चा क्षेत्र के गांव कण्डेला में रेखा देवी इन्सां पत्नी राजकुमार चौहान उर्फ छोटू के आवास पर धूमधाम से आयोजित की गई।

    रविवार को आयोजित नामचर्चा का शुभारंभ पवित्र नारे के साथ में हुआ। तदोपरांत नामचर्चा में पहुंचे रामकिशन इन्सां, पालेराम इन्सां, रामधन इन्सां, सुनील इन्सां, शिवकुमार इन्सां, जलसिंह इन्सां, राजसिंह इन्सां, भीमसिंह, संजीव इन्सां, ऋषिपाल इन्सां, अनुज इन्सां, नवीन इन्सां आदि कविराज भाइयों एवं बहनों ने अपने मधुरकंठ से गुरु व ईश्वर महिमा के भजन गाकर साध-संगत को भाव-विभोर कर दिया। इस दौरान पूरा माहौल ईश्वर भक्ति के रस में डूबा नजर आया। नामचर्चा का संचालन कर रहे ब्लॉक प्रेमी सेवक प्रताप इन्सां ने उपस्थित साध-संगत से परमार्थी कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। Kairana News

    नामचर्चा में पहुंचे 85 मेंबर सेवादार सुरेश इन्सां व गौरव इन्सां ने साध-संगत को डेरा सच्चा सौदा द्वारा संचालित मानवता भलाई कार्यों के बारे में अवगत कराया। ब्लॉक की अगली नामचर्चा आगामी 22 जून को क्षेत्र के गांव डुढार में आयोजित की जायेगी। नामचर्चा में आसपास व दूरदराज से काफी संख्या में साध-संगत ने भाग लिया।

    यह भी पढ़ें:– Mango India: आपने कभी नहीं देखे होंगे ऐसे सवा-सवा किलो के हापुस आम