हमसे जुड़े

Follow us

14.4 C
Chandigarh
Thursday, February 12, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा हड़ौली में एक ...

    हड़ौली में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, दो गिरफ्तार

    Kairana News
    Kairana News: युवक पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप, पुलिस से शिकायत

    रतिया (सच कहूं न्यूज)। Ratia News: नागपुर ब्लॉक के गांव हड़ौली में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। व्यक्ति की मौत नशे की ओवरडोज से होने की आशंका जताई गई है। रात को कोई कार सवार उसको बेसुध अवस्था में बस स्टैंड के पास घर से थोड़ी दूरी पर सड़क किनारे छोड़ गए। बाद में परिजनों व ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। परिजनों ने उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इस संबंध में थाना सदर रतिया में विभिन्न धाराओं के तहत हत्या का मामला दर्ज किया गया है। Ratia News

    जानकारी के अनुसार, गांव हड़ौली निवासी सतबीर सिंह उर्फ फौजी (40) मजदूरी करता था। वह गांव में ही जमींदार की ठेके पर जमीन काश्त करता था। शनिवार शाम को उसके दोस्त उसे कार में सवार करके घर से ले गए थे। रात को बस स्टैंड के पास सड़क किनारे कार सवार उसे छोड़ गए। रतिया सदर थाना प्रभारी राजबीर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उप पुलिस अधीक्षक रतिया नरसिंह ने बताया कि गांव हड़ौली निवासी सतबीर सिंह उर्फ फौजी पुत्र भूरिया की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई। Ratia News

    प्रारंभिक जांच में सामने आया कि वह अपने गांव के दो दोस्तों के साथ गांव रत्ताखेड़ा गया था। वापसी के दौरान आरोपियों ने सतबीर सिंह को नशे की अत्यधिक मात्रा दे दी, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। इसके बाद दोनों आरोपी उसे गांव के बाहर एक स्थान पर छोड़कर फरार हो गए। गंभीर अवस्था में सतबीर सिंह को रतिया अस्पताल लाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। मृतक के पिता भूरिया सिंह की शिकायत पर तीन व्यक्तियों के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज किया गया है। Ratia News

    यह भी पढ़ें:– Hisar Crime News: घरेलू क्लेश में बेटे ने ही पिता की हत्या कर शव नहर में फेंका