हमसे जुड़े

Follow us

19.5 C
Chandigarh
Wednesday, April 1, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी चार गांवों के...

    चार गांवों के उपभोक्ताओं को मिलेगी ‘राहत की बिजली’

    Kairana News
    Kairana News:

    33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र पंजीठ में रखे 5 एमवीए के ट्रांसफार्मर में की गई वृद्धि

    • अब 10 एमवीए के ट्रांसफॉर्मर से उपभोक्ताओं व वाटर ट्रीटमेंट प्लांट को की जाएगी विद्युत आपूर्ति

    कैराना (सच कहूँ/संदीप इन्सां)। Kairana News: 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र पंजीठ से जुड़े घरेलू व ट्यूबवेल उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है। विभाग ने चार गांवों के उपभोक्ताओं व मामौर में स्थित वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में विद्युत आपूर्ति हेतु बिजलीघर में रखे 5 एमवीए के ट्रांसफॉर्मर की क्षमता में वृद्धि की है। अब यहां से 10 एमवीए के ट्रांसफार्मर से उपभोक्ताओं को पावर सप्लाई की जाएगी। Kairana News

    विगत कई दिनों से आसमान से बरस रही भयंकर आग ने चारों ओर त्राहिमाम मचा रखी है। ऐसे में विद्युत विभाग को सबसे अधिक विकट परिस्थितियों के दौर से गुजरना पड़ रहा है। निर्बाध विद्युत आपूर्ति विभाग के लिए किसी चुनौती से कम नही है। अत्यधिक भार के चलते विद्युत उपकरण काम करना छोड़ रहे है। ऐसे में गांव रामड़ा, पंजीठ, मामौर व मवी के घरेलू व ट्यूबवेल उपभोक्ताओं के लिए राहत का समाचार है। पंजीठ बिजलीघर पर रखे 5 एमवीए के ट्रांसफॉर्मर की क्षमता में वृद्धि की गई है। अब 10 एमवीए के ट्रांसफार्मर से विद्युत आपूर्ति की जाएगी। Kairana News

    रविवार को एसडीओ कैराना अमित कुमार गुप्ता की मौजूदगी में बिजलीघर पर रखे गए 10 एमवीए के ट्रांसफॉर्मर से विद्युत आपूर्ति शुरु की गई। इस दौरान भाकियू नेता पुष्कर सैनी व बिजलीघर स्टाफ मौजूद रहा। वहीं, एसडीओ अमित गुप्ता ने बताया कि नमामि गंगे प्रोजेक्ट के तहत मामौर में लगाए गए वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में निर्बाध विद्युत आपूर्ति हेतु पंजीठ बिजलीघर पर 10एमवीए का ट्रांसफार्मर रखवाया गया है। इससे रामड़ा, पंजीठ, मवी व मामौर के उपभोक्ताओं को भी लाभ मिलेगा। Kairana News

    यह भी पढ़ें:– हड़ौली में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, दो गिरफ्तार