हमसे जुड़े

Follow us

22.1 C
Chandigarh
Sunday, March 29, 2026
More
    Home देश Covid-19 Upda...

    Covid-19 Updates: देश में कोविड-19 के नए वैरिएंट से बढ़ रही हैं मौतें, आँकड़ा 100 के पार

    Corona News
    Covid-19 Updates: देश में कोविड-19 के नए वैरिएंट से बढ़ रही हैं मौतें, आँकड़ा 100 के पार

    Covid-19 Updates: नई दिल्ली। देश में कोविड-19 का नया स्वरूप बुजुर्गों के लिए विशेष रूप से घातक साबित हो रहा है। हाल के दिनों में संक्रमण के कारण मृत्यु का आंकड़ा 100 से अधिक हो चुका है। पिछले 24 घंटों में कोविड संक्रमण से 11 लोगों की मृत्यु हुई, जो लगातार दूसरा दिन है जब मृतकों की संख्या 10 से अधिक रही। छत्तीसगढ़ में संक्रमण से पहली मौत दर्ज की गई है, जहां 85 वर्षीय बुजुर्ग ने दम तोड़ा। राज्य में अब सक्रिय मामलों की संख्या 51 हो गई है। सोमवार को एक नया मामला दर्ज हुआ, जिससे चिंताएं और बढ़ गई हैं। Corona News

    केरल इस समय सबसे अधिक प्रभावित राज्य बनकर सामने आया है, जहां पिछले 24 घंटों में 7 लोगों की मौत हुई। मृतकों में तीन महिलाएँ थीं जिनकी उम्र क्रमशः 63, 67 और 71 वर्ष थी। इसके अतिरिक्त एक 33 वर्षीय युवक और तीन वृद्धजन (85, 83 और 60 वर्ष) भी संक्रमण का शिकार बने। Corona News

    अन्य राज्यों की स्थिति इस प्रकार है: | Corona News

    मध्य प्रदेश में 52 वर्षीय महिला की मृत्यु।

    महाराष्ट्र में 47 वर्षीय पुरुष की मौत।

    दिल्ली में 67 वर्षीय वृद्ध ने संक्रमण के चलते दम तोड़ा।

    अब तक भारत में नए वैरिएंट के कारण 108 लोगों की मृत्यु हो चुकी है:

    केरल में 35,

    महाराष्ट्र में 28,

    दिल्ली में 12,

    कर्नाटक में 11,

    तमिलनाडु में 7,

    मध्य प्रदेश में 4,

    उत्तर प्रदेश, पंजाब, राजस्थान, और गुजरात में 2-2,

    छत्तीसगढ़, झारखंड, और पश्चिम बंगाल में 1-1 मृत्यु दर्ज की गई है।

    वर्तमान में भारत में कोविड के सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 7,264 रह गई है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने विशेष रूप से बुजुर्गों और रोग प्रतिरोधक क्षमता में कमी वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। केंद्र और राज्य सरकारें स्थिति पर निगरानी बनाए हुए हैं। Corona News

    Saran Road Accident: सारण में तेज रफ्तार पिकअप पलटने से चार लोगों की दर्दनाक मौत