हमसे जुड़े

Follow us

13.4 C
Chandigarh
Monday, February 2, 2026
More

    By-election: पालिकाध्यक्ष पद के उपचुनाव में कांग्रेस चारों खाने चित! रणवीर डेलू पालिकाध्यक्ष निर्वाचित

    Pilibanga News
    By-election: पालिकाध्यक्ष पद के उपचुनाव में कांग्रेस चारों खाने चित! रणवीर डेलू पालिकाध्यक्ष निर्वाचित

    कांग्रेस की शारदा पूनिया को 12 मतों से हराया

    By-election: पीलीबंगा। पालिकाध्यक्ष पद के उपचुनाव में भाजपा के रणवीर डेलू अध्यक्ष निर्वाचित हुए है। रणवीर ने कांग्रेस की शारदा पूनिया को 10 मतों से पराजित किया। रणवीर को 22 व शारदा पूनिया को 12 मत प्राप्त हुए। निर्वाचन अधिकारी अमिता बिश्नोई ने निर्वाचित रणवीर डेलू को प्रमाण पत्र सौंप पद की शपथ दिलाई। डेलू के निर्वाचन की घोषणा होते ही भाजपा समर्थक खुशी से झूम उठे। पूर्व विधायक धर्मेन्द्र मोची व जिलाध्यक्ष प्रमोद की रणनीति में कांग्रेस चारों खाने चित हो गई। राजनैतिक विश्लेषक इसे भाजपा की सरकार होने के चलते शहर के विकास के लिए पार्टी प्रोटोकॉल से बाहर जाकर वोट करना बताया। पुलिस द्वारा सुरक्षा के बंदोबस्त किए गए थे। Pilibanga News

    सुबह 10:00 बजे शुरू हुई उपचुनाव की मतगणना के बाद पार्षद अलग-अलग गुटों में मतदान करने पहुंचे। भाजपा समर्थक सभी पार्षद एक बस के द्वारा मतदान करने पहुंचे जहां पुलिस द्वारा भाजपा पार्षदों को प्रोटोकॉल देने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं से तनातनी हो गई कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ब्लॉक अध्यक्ष बलवीर सिंह के नेतृत्व में पालिका के मुख्य द्वार के समक्ष धरना लगा दिया धरना लगा दिया और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करनी शुरू कर दी।

    विदित रहे कि पूर्व अध्यक्ष सुखचैन सिंह रमाणा के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव के बाद से पद रिक्त पड़ा था. वर्तमान में भाजपा द्वारा मनोनीत हरजिंदर सिंह पिछले लगभग छह माह से अध्यक्ष पद पर विराजमान हैं। रणवीर कुमार डेलू भारतीय जनता पार्टी की सीट पर वार्ड नं. 24 से पार्षद निर्वाचित हुए थे। रणवीर कुमार को भाजपा की राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय लोकप्रियता का सीधा लाभ मिल सकता है. केंद्र और राज्य में भाजपा सरकारों की योजनाओं और नीतियों का असर उनके पक्ष में जा सकता है। Pilibanga News

    Sangaria Road Accident: ट्रक-कार की भीषण भिड़ंत, कार सवार तीन व्यक्तियों की मौत