हमसे जुड़े

Follow us

28.2 C
Chandigarh
Tuesday, March 24, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा प्रताप स्कूल ...

    प्रताप स्कूल के नितेश व अमन वियतनाम के लिए रवाना

    Kharkhoda News
    Kharkhoda News: प्रताप स्कूल के नितेश व अमन वियतनाम के लिए रवाना

    खरखौदा (सच कहूँ/हेमंत कुमार)। Kharkhoda News: एशियन रैसलिंग चैम्पियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए प्रताप स्कूलखरखौदा के पहलवान नितेश और अमन 18 से 26 जून तक वियतनाम में आयोजित होने वाली अंडर-23 एशियन रैसलिंग चैम्पियनशिप में भाग लेने के लिए रवाना हुए। नितेश 97 किग्रा तथा अमन 72 किग्रा भारवर्ग, ग्रीको रोमन में प्रतिनिधित्व करेंगे। Kharkhoda News

    द्रोणाचार्य अवार्डी व रैसलिंग कोच ओमप्रकाश दहिया ने बताया कि दोनों खिलाड़ी अत्यंत परिश्रमी व समर्पित हैं और इस प्रतियोगिता में देश के लिए पदक जीतने की पूर्ण संभावना है। नितेश पूर्व में 6 अंतरराष्ट्रीय पदक जीत चुके हैं, जबकि अमन ने 5 बार राष्ट्रीय स्तर पर पदक प्राप्त किए हैं। उल्लेखनीय है कि नितेश ने पिछले वर्ष भी अंडर-23 एशियन रैसलिंग चैम्पियनशिप में पदक जीता था।

    दोनों पहलवानों को रवाना करते समय द्रोणाचार्य ओमप्रकाश दहिया ने आशीर्वाद एवं शुभकामनाएँ दीं। कन्या कॉलेज के प्रधान पहलवान वेदप्रकाश दहिया, संस्थापक सतप्रकाश दहिया, प्राचार्या दया दहिया एवं एकेडमिक डायरेक्टर डॉ. सुबेध दहिया ने खिलाड़ियों को पदक जीतने के लिए शुभकामनाएँ दीं। Kharkhoda News

    यह भी पढ़ें:– पहल पोर्टल से जीडीए को हुई 100 करोड़ की आय: अतुल वत्स