Donald Trump: इजरायल-ईरान युद्ध के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने की ये बड़ी घोषणा!

Donald Trump
सांकेतिक फोटो

Chad Meredith nominates for judge: वाशिंगटन/नई दिल्ली। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चाड मेरेडिथ (Chad Meredith) को केंटकी के पूर्वी जिले की यूनाइटेड स्टेट्स डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में न्यायाधीश पद के लिए नामित करने की घोषणा की है। यह घोषणा बुधवार को की गई। Donald Trump News

राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने आधिकारिक मंच ‘ट्रुथ’ पर लिखा, “मेरे लिए यह बड़े सम्मान की बात है कि मैं चाड मेरेडिथ को यूनाइटेड स्टेट्स डिस्ट्रिक्ट कोर्ट (केंटकी, ईस्टर्न डिस्ट्रिक्ट) में न्यायाधीश पद हेतु नामित कर रहा हूं। चाड अत्यंत योग्य, अनुभवी और देशभक्त हैं। उन्होंने पूर्व में केंटकी राज्य के सॉलिसिटर जनरल और राज्यपाल कार्यालय में प्रमुख उप-मुख्य विधिक सलाहकार के रूप में सेवा दी है। उन्हें कानून व्यवस्था और संविधान की रक्षा का पूर्ण ज्ञान है। उन्हें मेरी ओर से हार्दिक बधाई।”

चाड मेरेडिथ कानूनी क्षेत्र में दीर्घ अनुभव रखते हैं

चाड मेरेडिथ कानूनी क्षेत्र में दीर्घ अनुभव रखते हैं। वह केंटकी में सॉलिसिटर जनरल रहे हैं तथा वर्तमान में ओहियो में लिटिगेशन अटॉर्नी के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने न्यायिक प्रणाली में विभिन्न पदों पर कार्य करते हुए अनुभव अर्जित किया है, जिनमें स्टेट गवर्नर के लिए डिप्टी काउंसल का पद भी शामिल है। इसके अतिरिक्त, वह उसी न्यायिक सर्किट में कार्यरत एक न्यायाधीश के सहायक (क्लर्क) भी रह चुके हैं, जहां अब उन्हें नियुक्त किया जाना प्रस्तावित है।

केंटकी से अमेरिकी सीनेटर मिच मैककोनेल ने चाड मेरेडिथ की नियुक्ति की सराहना करते हुए कहा कि “चाड का पेशेवर जीवन और सार्वजनिक सेवा में उनका रिकॉर्ड अत्यंत उत्कृष्ट है। वह इस पद के लिए एक आदर्श चयन हैं।” गौरतलब है कि ट्रंप जब पहली बार राष्ट्रपति बने थे, तब भी उन्होंने न्यायिक पदों के लिए चाड मेरेडिथ के नाम पर विचार किया था। ट्रंप के पश्चात राष्ट्रपति बने जो बाइडेन ने भी एक समय उनके नाम पर विचार किया था, परंतु बाद में उस पर निर्णय नहीं लिया गया। ट्रंप अपने वर्तमान अभियान के दौरान अब तक 12 न्यायिक नामांकन की घोषणा कर चुके हैं। Donald Trump News

Air India News Update: अहमदाबाद विमान हादसे के बाद एयर इंडिया की बड़ी घोषणा!