हमसे जुड़े

Follow us

22.1 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More
    Home देश Meghalaya Mur...

    Meghalaya Murder Case solved: मेघालय हनीमून मर्डर केस सुलझा! सोनम रघुवंशी को फोन करने वाला संजय वर्मा कौन? पुलिस जाँच में खुलासा!

    Meghalaya Murder Case
    Meghalaya Murder Case solved: मेघालय हनीमून मर्डर केस सुलझा! सोनम रघुवंशी को फोन करने वाला संजय वर्मा कौन? पुलिस जाँच में खुलासा!

    Meghalaya Murder Case solved: मेघालय के सोहरा (चेरापूंजी) क्षेत्र में घटित चर्चित हनीमून हत्या मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। इस मामले में मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी पर अपने पति राजा रघुवंशी की हत्या की साजिश रचने का आरोप है। जांच में पता चला है कि सोनम के मोबाइल में एक संदिग्ध नंबर “संजय वर्मा” के नाम से सेव था, जो वास्तव में उसके कथित प्रेमी राज कुशवाहा का था। इस नाम का उपयोग संभवतः रिश्ते को छुपाने और संदेह से बचने के लिए किया गया था। Meghalaya Murder Case

    पुलिस द्वारा खंगाले गए कॉल रिकॉर्ड के अनुसार, सोनम और “संजय वर्मा” के बीच 1 मार्च से 8 अप्रैल तक 39 दिनों की अवधि में 234 बार बातचीत हुई। प्रत्येक कॉल औसतन 30 से 60 मिनट तक चला, जिससे दोनों के बीच नज़दीकी संबंध की पुष्टि होती है। रिपोर्ट्स के अनुसार, “संजय वर्मा” का व्हाट्सएप नंबर 8 जून को अंतिम बार सक्रिय देखा गया था, उसी दिन जब मामले के सभी आरोपियों को हिरासत में लिया गया और सोनम ने आत्मसमर्पण किया।

    सोनम रघुवंशी के भाई गोविंद से “संजय वर्मा” को लेकर सवाल किए

    इस मामले में जब मीडिया ने सोनम रघुवंशी के भाई गोविंद से “संजय वर्मा” को लेकर सवाल किए, तो उन्होंने साफ कहा, “मैं इस व्यक्ति को नहीं जानता।” उन्होंने यह भी बताया कि वे पुलिस को राज की कार्यस्थलों की जानकारी देने आए थे और उनके पास से कुछ भी जब्त नहीं किया गया। इस बीच, मुख्य आरोपी राज कुशवाहा के परिवार में दुखद घटना घटित हुई है। उसके गांव रामपुर (गाजीपुर, उत्तर प्रदेश) में रहने वाली उसकी 74 वर्षीय दादी राम लली का हृदयगति रुकने से निधन हो गया।

    राज की दादी अपने पोते को निर्दोष मानते हुए लगातार उसका बचाव कर रही थीं। उनके पति दरबारी सिंह ने मीडिया को बताया कि हत्या का आरोप लगने के बाद से राम लली मानसिक रूप से अत्यधिक तनाव में थीं। उन्होंने कहा, “हमारा पोता फंसाया गया है, और इसी चिंता में मेरी पत्नी की जान चली गई।” Meghalaya Murder Case

    Raja Raghuvanshi murder case Updates: पांचों आरोपियों को लेकर आई बड़ी अपडेट!