हमसे जुड़े

Follow us

26.3 C
Chandigarh
Tuesday, February 17, 2026
More
    Home देश Haryana: हरिय...

    Haryana: हरियाणा के इस शहर की हो गई मौज, सीएम सैनी ने की बड़ी घोषणा, जानें…

    Haryana
    Haryana: हरियाणा के इस शहर की हो गई मौज, सीएम सैनी ने की बड़ी घोषणा, जानें...

    कुरुक्षेत्र (सच कहूँ/ देवीलाल बारना)। Haryana: धर्मक्षेत्र-कुरुक्षेत्र की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक धरोहर को वैश्विक स्तर पर पहचान मिले, इसके लिए लगातार सरकार प्रयास कर रही है। इसी कड़ी में कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड की 82वीं बैठक बुधवार को राज्यपाल एवं बोर्ड अध्यक्ष बंडारू दत्तात्रेय की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। इस बैठक में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बतौर उपाध्यक्ष शामिल हुए। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल भी उपस्थित रहे। राज्यपाल एवं बोर्ड अध्यक्ष बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि देशभर में कुरुक्षेत्र की विस्तृत पहचान बने, इसके लिए सभी को मिलजुल कर प्रयास करने होंगे। Haryana

    मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि सरकार का उद्देश्य है कि धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक धरोहर को वैश्विक स्तर पर पहचान मिले। उन्होंने कहा कि ऐसी व्यवस्था की जाएं कि अगर कोई यहां आएं तो उसे एहसास हो कि वो उस पवित्र धरा पर आया हैं जो महाभारत के इतिहास से जुड़ी है।

    महाभारत की थीम आएगी नजर | Haryana

    मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कुरुक्षेत्र में चौक और प्रवेश द्वार को चिन्हिृत करने के निर्देश भी दिए है। इन्हें महाभारत की थीम का रुप दिया जाएगा। ज्योतिसर की तरफ से आने वाले रास्ते पर लगे सुदर्शन चक्र को भी दोबारा बनाया जाएगा। जिसमें लाइटिंग करने के साथ साथ भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा भी स्थापित होगी। साथ ही बैठक में ब्रहमसरोवर के प्रवेश द्वार के नाम भी तय करने बारे चर्चा हुई।

    यह भी पढ़ें:– टेकबॉल: मुंबई टीम ने राष्ट्रीय चैंपियनशिप में मचाया धमाल