हमसे जुड़े

Follow us

22 C
Chandigarh
Tuesday, February 17, 2026
More

    Space News: इधर विश्व युद्ध की आहट, उधर अंतरिक्ष से हर 44 मिनट में कौन भेज रहा सिग्नल…दूसरी दुनिया से आया रहस्यमयी संदेश?

    Space news
    Space News: इधर विश्व युद्ध की आहट, उधर अंतरिक्ष से हर 44 मिनट में कौन भेज रहा सिग्नल...दुनिया से आया रहस्यमयी संदेश?

    Space news:  मुज्जफरनगर अनु सैनी। खगोलशास्त्रियों ने हाल ही में अंतरिक्ष में एक ऐसा रहस्यमयी पिंड खोजा है, जो हर 44 मिनट पर रेडियो तरंगें और एक्स-रे सिग्नल उत्सर्जित करता है। इस नियमित और अनजाने व्यवहार ने वैज्ञानिकों को हैरानी में डाल दिया है।

    किसने की खोज?

    इस अनोखे ऑब्जेक्ट को ASKAP J1832-0911 नाम दिया गया है। सबसे पहले इसे ऑस्ट्रेलिया में स्थित स्क्वायर किलोमीटर एरे पाथफाइंडर (ASKAP) रेडियो टेलीस्कोप ने देखा था। बाद में नासा की चंद्रा एक्स-रे ऑब्जर्वेटरी ने भी इस खोज की पुष्टि की।

    क्या है इस ऑब्जेक्ट की खास बात? Space news

    इस खगोलीय वस्तु का व्यवहार अब तक देखे गए किसी भी पिंड से मेल नहीं खाता। शोधकर्ता एंडी वांग (कर्टिन यूनिवर्सिटी, ऑस्ट्रेलिया) के अनुसार, यह ऑब्जेक्ट हर 44 मिनट में लगभग 2 मिनट तक तीव्र ऊर्जा तरंगें छोड़ता है – जो कि खगोलशास्त्र में किसी भी वर्तमान सिद्धांत या मॉडल से नहीं जुड़ता। इसी वजह से वैज्ञानिकों ने इसे लॉन्ग-पीरियड ट्रांज़िएंट (LPT) की श्रेणी में रखा है – यानी ऐसा खगोलीय स्रोत जो लंबी और तय अंतराल के बाद ऊर्जा का विस्फोट करता है।

    यह ऑब्जेक्ट क्या हो सकता है? Space News:

    वैज्ञानिकों के अनुसार यह या तो कोई मैग्नेटार हो सकता है – जो अत्यधिक चुंबकीय शक्ति वाला एक मृत तारा होता है,
    या फिर ऐसा व्हाइट ड्वार्फ, जो दो सितारों के बाइनरी सिस्टम में एक भागीदार हो। हालांकि, अब तक की कोई भी थ्योरी इस व्यवहार को पूरी तरह स्पष्ट नहीं कर पाई है।

    खोज के पीछे का उद्देश्य

    शोधकर्ताओं की टीम अब इसी तरह के और ऑब्जेक्ट्स को ढूंढने में लगी है ताकि यह समझा जा सके कि इस प्रकार के रहस्यमयी घटनाक्रम के पीछे असल वजह क्या है।

    ब्रह्मांड के रहस्य और गहराए

    यह खोज ऐसे समय सामने आई है, जब हाल ही में वैज्ञानिकों ने एक एक्सोप्लैनेट (सौरमंडल से बाहर स्थित ग्रह) पर जीवन के संकेत मिलने की भी संभावना जताई थी। लगातार हो रही इन खोजों से यह स्पष्ट होता जा रहा है कि ब्रह्मांड में अभी भी अनगिनत रहस्य छिपे हैं, जो हमारे ज्ञान और सोच से परे हैं।

    इजरायल ने पश्चिमी ईरान में फिर से हमले किए

    इजरायली वायु सेना ने बुधवार शाम पश्चिमी ईरान में फिर से हमले किए। इजरायल डिफेंस फोर्सेज (आईडीएफ) के प्रवक्ता एफी डेफ्रिन ने कहा है कि इजरायली जेट विमानों ने सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइलों के प्रक्षेपण और भंडारण स्थलों को निशाना बनाया। उन्होंने कहा कि यह पिछले 24 घंटों में ईरान पर इजरायली हवाई हमलों की तीसरी बड़ी कार्रवाई है। रात भर चले इस अभियान में 50 से अधिक लड़ाकू विमानों ने तेहरान के आसपास लगभग 40 लक्ष्यों को निशाना बनाया।

    उन्होंने कहा कि जिन लक्ष्यों पर हमला किया गया, उनमें एक सेंट्रीफ्यूज उत्पादन स्थल भी शामिल है, जो ईरानी सरकार के यूरेनियम संवर्धन का एक प्रमुख घटक है। उन्होंने कहा कि रात में एक और ठिकाने पर हमला किया गया जो तेहरान के पास स्थित है और उसका उपयोग एंटी-टैंक मिसाइलों के निर्माण के लिए किया जाता था । हमलों की दूसरी कार्रवाई बुधवार अपराह्न शुरू हुयी, जिसमें तेहरान में 20 से अधिक अतिरिक्त लक्ष्यों पर हमला किया गया। जिन लक्ष्यों पर हमला किया गया, वे ईरान के सैन्य हथियार उद्योग और उसके सुरक्षा तंत्र का हिस्सा थे। इनमें मिसाइल उत्पादन से जुड़ी तीन महत्वपूर्ण साइटें शामिल हैं, जिनमें इंजन, नेविगेशन सिस्टम और मिसाइलें बनायी जाती हैं।

    ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी इरना के अनुसार बुधवार को तेहरान में पुलिस मुख्यालय के पास एक क्षेत्र में इजरायली हमला हुआ, जिसमें कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। इस बीच ईरानी विदेश मंत्रालय ने जर्मनी के राजदूत को तलब किया और जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज़ की उस टिप्पणी पर विरोध जताया, जिसमें उन्होंने ईरान पर इजरायल के हमलों का समर्थन किया था। ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की ‘भड़काऊ’ टिप्पणियों का विरोध करने के लिए स्विस दूत को भी तलब किया । गौरतलब है कि ट्रम्प ने ईरान को ‘बिना शर्त आत्मसमर्पण’ को कहा है।

    यह भी पढ़ें:– Haryana Punjab Weather Alert: हरियाणा-पंजाब वालों छाता रख लो तैयार, गरज-चमक के साथ आ रहे हैं काले बादल, तीन दिन बहुत भारी