हमसे जुड़े

Follow us

19.7 C
Chandigarh
Thursday, April 9, 2026
More

    Fake Ghee News: हांसी में नकली घी बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़

    Hansi News
    Hansi News: गोदाम को सील करते फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट टीम और सीएम फ्लाइंग इंचार्ज सुनैना, आरोपी से कागजात पर हस्ताक्षर करवाते टीम के सदस्य।

    3000 लीटर से अधिक घी सील, पिता-पुत्र पर मामला दर्ज

    • सीएम फ्लाइंग व फूड सेफ्टी विभाग ने की रेड, वनस्पति और रिफाइंड घी में केमिकल मिलाकर करते थे ब्रांडेड घी की नकल

    हांसी (सच कहूँ/मुकेश)। Hansi Fake Ghee News: हांसी शहर में नकली घी बनाने के बड़े रैकेट का खुलासा हुआ है। बुधवार को सीएम फ्लाइंग और फूड सेफ्टी विभाग की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर नकली घी बनाने वाली एक फैक्ट्री को पकड़ा था। जिसमें इतनी बड़ी मात्रा में नकली घी मिला कि जिसकी सैंपलिंग और जांच पूरी रात चलती रही। फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट और सीएम फ्लाइंग इंचार्ज सुनैना अपनी टीम सहित गोदाम में ही डटी रहीं। और वीरवार दोपहर तक जांच पूरी हुई।

    ऐसे बनाते थे नकली घी | Hansi News

    फूड सेफ्टी आॅफिसर पवन चहल ने बताया कि वनस्पति और रिफाइंड घी को गर्म किया जाता था। और फिर एक केमिकल (एशेंस) मिलाया जाता जिस से पूरे नकली घी में असली घी की महक आती थी। यह केमिकल इतना शक्तिशाली होता है कि एक बूंद ही पूरे टीन के लिए काफी है। फिर इसे ब्रांडेड कंपनियों के नाम से बाजार में सप्लाई किया जाता था।

    कार्रवाई के दौरान मौके से 3000 लीटर से ज्यादा नकली घी जब्त किया गया है। भट्ठी से बरामद कच्चे माल को नष्ट करवाया गया। गोदाम में पड़े सील कर जांच के लिए सैंपल भेजे गए हैं। अगर सैंपल फेल आते हैं, तो मामले में कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

    आरोपी पिता-पुत्र पर मामला दर्ज

    फैक्ट्री का संचालन सुरेंद्र सचदेवा और उसका बेटा अमित सचदेवा कर रहे थे। दोनों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। छापे के दौरान अमित सचदेवा मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है।

    ब्रांडेड कंपनियों की नकल | Hansi News

    जांच के दौरान टीम को वहां कई ब्रांडेड कंपनियों के नकली पैकिंग मटेरियल और डिब्बे भी मिले। कुछ कंपनियों के प्रतिनिधियों ने मौके पर पहुंचकर पुष्टि की कि उनके ब्रांड की नकल की जा रही थी। और इस फैक्ट्री से उनका कोई वास्ता नहीं है।

    गोदाम को किया गया सील

    फूड सेफ्टी आॅफिसर पवन चहल और सीएम फ्लाइंग की टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए फैक्ट्री के गोदाम को सील कर दिया। फूड सेफ्टी आॅफिसर पवन चहल के अनुसार, यह घी बाजार में आम उपभोक्ताओं तक पहुंचता था, जिससे लोगों की सेहत को गंभीर खतरा हो सकता था।

    यह भी पढ़ें:– रेलवे में टिकट कलेक्टर की नौकरी लगाने का झांसा देकर दो भाइयों से ठगे 10 लाख, आरोपी गिरफ्तार