हमसे जुड़े

Follow us

20.3 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home देश IndiGo: मध्य ...

    IndiGo: मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच इंडिगो ने की बड़ी घोषणा!

    IndiGo News
    सांकेतिक फोटो

    IndiGo made a big announcement: नई दिल्ली। मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच इंडिगो एयरलाइंस ने अपनी अस्थायी रूप से निलंबित उड़ानों को फिर से प्रारंभ करने की घोषणा की है। एयरलाइन ने मंगलवार को एक आधिकारिक संदेश के माध्यम से जानकारी दी कि वह सावधानीपूर्वक और चरणबद्ध तरीके से मिडिल ईस्ट के लिए उड़ानों का संचालन बहाल कर रही है। IndiGo News

    ”मध्य पूर्व के हवाई अड्डे धीरे-धीरे पुनः खुलने लगे हैं”

    इंडिगो ने अपने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर जारी यात्रा परामर्श में कहा, “मध्य पूर्व के हवाई अड्डे धीरे-धीरे पुनः खुलने लगे हैं। हम सतर्कता और सुरक्षा के साथ इन मार्गों पर अपनी सेवाएं पुनः आरंभ कर रहे हैं। हम स्थिति की निरंतर निगरानी कर रहे हैं और यात्रियों की सुरक्षित तथा सुविधाजनक यात्रा सुनिश्चित करने के लिए सर्वोत्तम मार्गों का चयन कर रहे हैं। कृपया हमारे मोबाइल ऐप अथवा वेबसाइट से नियमित जानकारी प्राप्त करते रहें। आपके विश्वास और सहयोग के लिए धन्यवाद।” यह घोषणा तब की गई है जब एयरलाइन ने कुछ ही घंटे पहले मध्य पूर्व की जटिल परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए कई अंतरराष्ट्रीय मार्गों पर अपनी उड़ानों को अस्थायी रूप से रोकने का निर्णय लिया था।

    इंडिगो ने पहले एक संदेश में सूचित किया था कि “मध्य पूर्व की वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए दुबई, दोहा, बहरीन, दम्माम, अबू धाबी, कुवैत, मदीना, फुजैरा, जेद्दा, मस्कट, शारजाह, रियाद, रस-अल-खैमा और त्बिलिसी के लिए हमारी उड़ानें सुबह 10 बजे तक के लिए स्थगित की जा रही हैं। हम समझते हैं कि इससे आपकी यात्रा योजनाएं प्रभावित हो सकती हैं, जिसके लिए हमें खेद है। कृपया निश्चिंत रहें, यह निर्णय आपकी सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए लिया गया है।” इंडिगो एयरलाइंस का यह कदम यात्रियों की सुरक्षा के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है, वहीं कंपनी ने भरोसा दिलाया है कि जैसे ही परिस्थितियाँ सामान्य होंगी, सभी सेवाएं सुचारू रूप से बहाल की जाएंगी। IndiGo News

    Israel-Iran War Latest Updates: ट्रंप के सीजफायर के ऐलान के कुछ ही घंटों बाद ईरान ने दागीं कई बैलिस्…