हमसे जुड़े

Follow us

30.1 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More

    Haryana News: हरियाणा में अब इन परिवारों के कांटे जाएंगे राशन कार्ड, सरकार ने जारी किया आदेश

    Haryana News
    Haryana News: हरियाणा में अब इन परिवारों के कांटे जाएंगे राशन कार्ड, सरकार ने जारी किया आदेश

    चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज़)। Haryana News: अभी हाल ही में हरियाणा सरकार ने कुछ जिलों में राशन कार्ड काटना शुरू कर दिया है। वहीं जानकारी के अनुसार हरियाणा सरकार जल्द ही कई बीपीएल धारकों के राशन कार्ड काटने की और तैयारी कर रही हैं, यह कदम उन उपभोक्ताओं के लिए हैं, जिनका बिजली बिल हर महीने 20 हजार रुपये से ज्यादा आता हैं, ऐसे उपभोक्ताओं के राशन कार्ड खाद्य आपूर्ति विभाग द्वारा हटा दिए जाएंगे।

    उपभोक्ताओं को भेजी जा रही सूचना | Haryana News

    वहीं इस विषय में उपभोक्ताओं को संदेश भेजने का काम शुरू कर दिया गया हैं, लेकिन अभी तक इस खबर की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई हैं, अधिकारियों का कहना है, कि राशन कार्ड की जांच की जाएगी और नियमों का पालन किया जाएगा, कुरुक्षेत्र जिले में राशन कार्ड डिपो होल्डर्स द्वारा उपभोक्ताओं को इस बारे में सूचित किया जा रहा हैं, हालांकि यह बात स्पष्ट नहीं कि पात्रता पूरी न करने वाले राशन कार्ड धारकों के कार्ड कब से काटे जाएंगे।

    बीपीएल कार्ड धारकों की चिंता

    बीपीएल कार्ड धारकों में इस मुद्दे को लेकर खलबली मची हुई हैं, जिला खाद्य एवं पूर्ति नियंत्रक सुरेंद्र सैनी ने बताया कि विभाग द्वारा कई शर्ते लगाई गई हैं, जिनमें से एक परिवार पहचान पत्र में दर्ज डाटा से जानकारी प्राप्त करना हैं, फिलहाल, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने इस मामले में कोई आधिकारिक निर्देश नहीं दिए हैं। Haryana News

    यह भी पढ़ें:– निजी स्कूल संचालक नहीं दिखा रहे बसों की फिटनेस जांच में रुचि, दूसरे दिन भी जांच के लिए 60 में से पहु…