हमसे जुड़े

Follow us

21.2 C
Chandigarh
Sunday, March 29, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान व्यापारियों क...

    व्यापारियों की जीएसटी संबंधी भ्रांतियां की दूर

    GST, Information, Traders, Aware, Rajasthan

     जीएसटी पर कार्यशाला का आयोजन

    हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। फूडग्रेन मर्चेन्टस एसोसिएशन हनुमानगढ़ टाऊन द्वारा रविवार को टाऊन फूडग्रेन धर्मशाला में जीएसटी पर सेल्स टैक्स एवं इन्कम टैक्स की जानकारी के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस मौके पर फूडग्रेन मर्चेन्टस एसोसिएशन के समस्त सदस्य, व्यापारी, कपड़ा एवं किरयाना व्यापारी, गुड खांड एसोसिएशन के सदस्य, पेस्टीसाईड एसोसिएशन के सदस्य व समस्त व्यापारी मौजूद थे। कार्यशाला में अधिकारियों ने व्यापारियों को जीएसटी संबंधी फैली भ्रांतियों से जागरूक किया।

    उन्होंने व्यापारियों को सरल व आसान तरीके से जीएसटी से होने वाले फायदों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नरपरिषद् सभापति राजकुमार हिसारिया, फुडग्रेन मर्चेन्टस एसोसिएशन के अध्यक्ष आशीष हिसारिया, कृउमस उपाध्यक्ष पवन गोल्याण, व्यापार मण्डल शिक्षा समिति अध्यक्ष बालकृष्ण गोल्याण, अमृतलाल गर्ग, पवन कन्दोई, अमर सिंह राठौड़, जितेन्द्र कन्दोई, राजकुमार सोड़ा व अन्य व्यापारियों ने भाग लिया।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।