हमसे जुड़े

Follow us

15.2 C
Chandigarh
Tuesday, March 17, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा जींद में पूर्...

    जींद में पूर्व सरपंच के बेटे का मर्डर: 3 युवकों ने गर्दन और पेट में चाकू से 20 वार किए

     Jind News
     Jind News: जींद में पूर्व सरपंच के बेटे का मर्डर: 3 युवकों ने गर्दन और पेट में चाकू से 20 वार किए

    जींद (सच कहूँ/गुलशन चावला)। Jind Murder News: उचाना के काब्रच्छा गांव में पूर्व सरपंच के बेटे की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। युवक खेत में पानी लगाने गया गया, जहां 3 युवकों ने पीछे से आकर उसे गर्दन से पकड़ लिया और छाती-गर्दन व पेट में 20 बार चाकू घोंप दिए। उसकी चीखने की आवाज पर आस-पास के खेतों में काम कर रहे लोग मौके पहुंचे तो आरोपी भाग गए। खून से लथपथ पड़े युवक को लोग अस्पताल में ले गए, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक युवक की पहचान गांव काब्रच्छा के पूर्व सरपंच वेदपाल के बेटे 30 वर्षीय प्रीतम के रूप में हुई है। उधर, पुलिस ने 3 युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।  Jind News

    पिता रह चुके सरपंच, भाई की मौत के बाद भाभी की शादी

    गांव काब्रच्छा निवासी मोहन ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसके पिता वेदपाल गांव के सरपंच रह चुके हैं। वे चार भाई हैं, जिनमें बड़े भाई मदन की बीमारी के कारण मौत हो गई थी। उनकी पत्नी का करेपा उसके छोटे भाई प्रीतम के साथ कर दिया था। मदन के नाम के दो लड़के हैं, जबकि शादी के बाद प्रीतम से दो लड़कियां नीति(4) और नरीति (1) हैं। यानि प्रीतम इस वक्त चार बच्चों का पता था। उसने गांव में हरित किराना स्टोर खोल रखा था।

    खेत पर पानी चलाने गया था, खून से लथपथ पड़ा मिला |  Jind News

    • गर्दन, छाती, पेट में 15 से 20 चाकू मारे गए थे

    मोहन के मुताबिक, प्रीतम की गर्दन, छाती, पेट में चाकू मारने के करीब 20 वार थे। वे तुंरत प्रीतम को उठाकर अस्पताल ले गए, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।

    मरने से पहले प्रीतम ने बताया कि गांव निवासी बोकू के लड़के मनीष और दो लड़कों ने उसे चाकू मारे हैं। भाई की मौत के बाद परिवार ने पुलिस को जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।  Jind News

    बताया जा रहा है कि प्रीतम का आरोपी मनीष से कुछ दिन पहले झगड़ा हुआ था। हालांकि परिवार के अन्य लोगों का कहना है कि प्रीतम की किसी के साथ कोई रंजिश नहीं थी और न ही आरोपी मनीष के साथ कोई बोलचाल थी। क्योंकि आरोपियों के घर उनके घर से काफी दूर है। उनके घर परिवार के किसी भी सदस्य का आना-जाना तक नहीं था।

    आरोपी मनीष फास्ट फूड की दुकान चलाता है। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

    • पुलिस ने दर्ज किया केस, तलाश रही कारण

    उचाना थाना प्रभारी बलवान सिंह ने बताया कि पुलिस ने गांव के ही मनीष सहित 3 लोगों के खिलाफ हत्या के साथ-साथ SC/ST एक्ट में भी केस दर्ज कर लिया है। डेडबॉडी का पोस्टमॉर्टम कराकर परिवार को सौंप दिया है। अभी तक यह सामने नहीं आया है कि हत्या क्यों की गई? आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे है।  Jind News

    यह भी पढ़ें:– राष्ट्रीय लोक दल में संगठनात्मक मजबूती: बाबूराम प्रजापति बने प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य