हमसे जुड़े

Follow us

29.1 C
Chandigarh
Tuesday, March 17, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी भूख हड़ताल पर ...

    भूख हड़ताल पर बैठे एक और सभासद की तबीयत बिगड़ी

    Kairana News
    Kairana News भूख हड़ताल पर बैठे एक और सभासद की तबीयत बिगड़ी

    कैराना। नपा चेयरमैन के खिलाफ सभासदों का धरना-प्रदर्शन शनिवार को नौवें दिन भी निरन्तर जारी रहा। इस दौरान भूख हड़ताल पर बैठे नगरपालिका परिषद के वार्ड संख्या-04 से सभासद राजपाल सिंह की तबीयत अचानक खराब हो गई, जिन्हें धरनास्थल पर ही उपचार दिया गया।
    विगत चार जुलाई से नगरपालिका परिषद के कुछ सभासद पालिका प्रांगण में धरने पर बैठे है। उन्होंने पालिका चेयरमैन शमशाद अहमद अंसारी पर तानाशाही, निरंकुशता व विकास कार्यों की अनदेखी समेत अनेकों गम्भीर आरोप लगाए है। शनिवार को सभासदों के धरना-प्रदर्शन का नौवां दिन था। वहीं, पांच सभासद विगत बुधवार से भूख हड़ताल पर है, जिनमें से सभासद शाहिद हसन गुरुवार शाम से भूख हड़ताल के दौरान तबीयत खराब होने के चलते शामली के एक निजी अस्पताल के आईसीयू में एडमिट है। सभासद उम्मेद राणा भी भूख हड़ताल के चलते जिला अस्पताल में भर्ती हो चुके है। हालांकि राहत मिलने पर वह अगले दिन ही धरनास्थल पर वापिस लौट आए थे। शनिवार को भूख हड़ताल पर बैठे नगरपालिका के वार्ड संख्या-04 के सभासद राजपाल सिंह की तबीयत भी अचानक खराब हो गई, जिस पर चिकित्सक को धरनास्थल पर बुलवाकर उन्हें उपचार दिलाया गया। फिलहाल सभासद राजपाल सिंह के स्वास्थ्य में सुधार बताया गया है। नपा प्रांगण में चल रहे सभासदों के धरना-प्रदर्शन को क्षेत्र के सामाजिक व किसान संगठन अपना समर्थन दे चुके है। वहीं, एसडीएम व तहसीलदार भी सभासदों के बीच में पहुंचकर धरना-प्रदर्शन व भूख हड़ताल समाप्त करने का आग्रह कर चुके है, परन्तु सभासद नपा चेयरमैन को मौके पर बुलाने पर अड़े है।