हमसे जुड़े

Follow us

18.1 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान ट्रक ने ट्रक ...

    ट्रक ने ट्रक को मारी टक्कर , चालक की मौत

    Collides, Truck, Driver, Death, Accident, Rajasthan

    केबिन में फंसने से गई जान

    अलवर। राजस्थान में अलवर जिले के बहरोड थाना क्षेत्र में दिल्ली-जयपुर नेशनल हाइवे पर तेज गति से आ रहे ट्रक ने सड़क पर खड़े ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी जिससे चालक की मौके पर मौत हो गई जबकि खलासी गंभीर रूप से घायल हो गया।  इस दौरान हादसे में घायल ट्रक चालक की समय पर इलाज के अभाव में मौत हो गई। घटना के बाद लोगो में पुलिस के खिलाफ आक्रोश उत्पन्न हो गया। लोगो का कहना है कि हाइवे पर गुंती फ्लाई ओवर की है और पुलिस दो घंटे देरी से घटनास्थल पहुंची क्योंकि पुलिस अवैध वसूली करने में व्यस्त रहती है।

    दुर्घटना के बाद मार्ग पर जाम लग गया और दो घंटे बाद पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जाम को खुलवाया। दुर्घटना भीषण होने के कारण चालक केबिन में बुरी तरह से फंस गया जिसे दो घंटे के बाद निकाला गया। चालक के केबिन में फंसे होने के कारण जान चली गई। अगर सही समय पर चालक को निकाल लिया होता तो उसकी जान बच सकती थी।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।