हमसे जुड़े

Follow us

22.6 C
Chandigarh
Wednesday, April 1, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी भोपा में सेवा...

    भोपा में सेवार्थ क्लब द्वारा कांवड़ सेवा शिविर का हुआ शुभारंभ

    Bhopa News
    Bhopa News भोपा में सेवार्थ क्लब द्वारा कांवड़ सेवा शिविर का हुआ शुभारंभ

    भोपा( राहुल कुमार प्रजापति)-सेवार्थ क्लब के द्वारा ग्रामीणों के सहयोग से गंग नहर पुल पर प्रतिवर्ष लगने वाले शिव कांवड़ सेवा शिविर का शुभारंभ बुधवार को हवन-यज्ञ के बीच किया गया। जिसमें अनेक लोगों ने मंत्रोचारण के बीच आहुति प्रदान की तत्पश्चात पूर्व प्रधान मदन वालिया व प्रभारी निरीक्षक ओमप्रकाश सिंह ने फीता काटकर शुभारंभ किया। संयाेजक अजय जैन ने बताया कि शिविर में शिवभक्तों की सेवा के लिए भोजन, नाश्ता, चिकित्सा व विश्राम की व्यवस्था की गई है। इस दौरान पारूल शर्मा, भीष्मदास महाराज, राकेश, सचिन, प्रदीप, रिशीराज वालिया, तरूण प्रधान, अरविंद कुमार, प्रमोद शर्मा , दिनेश लाला, पंडित अंकित शर्मा आदि मौजूद रहें। शिविर में मदन वालिया ने कहा कि गंग नहर पटरी पर ग्रामीण कांवड़ियों की सेवा कर धर्म लाभ कमाएं और कांवड़ यात्रा मेला को संपन्न कराने में अपना सहयोग प्रदान करें। शिव भक्तों की सेवा करना बहुत ही पुण्य का कार्य है।