हमसे जुड़े

Follow us

11.7 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी अवैध हथियार व...

    अवैध हथियार व जिंदा कारतूस बरामद, आरोपी गिरफ्तार

    Kaithal News
    Kaithal News: एक आढ़ती ने दूसरे आढ़ती के फर्जी हस्ताक्षर कर बैंक से निकाले 10 लाख रुपए

    कैराना। कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से 315 बोर का एक तमंचा व जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। पुलिस ने आरोपी का चालान कर दिया है।
    एसपी शामली रामसेवक गौतम के निर्देशानुसार आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाए जाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत बुधवार को कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध युवक को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से 315 बोर का एक तमंचा व जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम व पता आस मोहम्मद उर्फ आसू निवासी ग्राम मोहम्मदपुर राई बताया। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी के विरुद्ध सम्बंधित धारा में अभियोग पंजीकृत करके उसका चालान कर दिया है।