हमसे जुड़े

Follow us

29.1 C
Chandigarh
Tuesday, March 17, 2026
More
    Home अन्य खबरें यमुना के जलस्...

    यमुना के जलस्तर में तीन सेंटीमीटर की मामूली वृद्धि

    Kairana
    Kairana यमुना के जलस्तर में तीन सेंटीमीटर की मामूली वृद्धि

    कैराना। कैराना क्षेत्र में यमुना नदी के जलस्तर में तीन सेंटीमीटर की मामूली वृद्धि दर्ज की गई। वहीं, गुरुवार को हथिनीकुंड बैराज से 6682 क्यूसेक पानी यमुना में प्रवाहित किया गया।
    पहाड़ी व मैदानी क्षेत्रों में निरंतर हो रही बरसात के मद्देनजर हथिनीकुंड बैराज से यमुना में पानी छोड़े जाने का सिलसिला बरकरार है। विगत बुधवार को प्रातः आठ बजे 6845 क्यूसेक पानी बैराज से यमुना नदी में डिस्चार्ज किया गया था। उस वक्त कैराना में यमुना का जलस्तर 228.04 मीटर था। बैराज से छोड़े गए पानी के कैराना पहुंचते ही गुरुवार प्रातः आठ बजे यमुना के जलस्तर में तीन सेंटीमीटर की आंशिक वृद्धि दर्ज की गई। वहीं, गुरुवार को दिनभर में अधिकतम 6682 क्यूसेक जल यमुना में प्रवाहित किया गया। यमुना में छोड़ा गया पानी करीब 24 घंटे पश्चात कैराना पहुंच जाएगा। हालांकि इस पानी से यमुना के जलस्तर में कोई ज्यादा वृद्धि होने की संभावना नही है। यमुना का जलस्तर गुरुवार प्रातः आठ बजे 228.07 मीटर दर्ज किया गया। उधर, ड्रेनेज विभाग के अवर अभियंता आशु कुमार ने बताया कि हथिनीकुंड बैराज से गुरुवार को अधिकतम 6682 क्यूसेक पानी यमुना में छोड़ा गया है, जिससे क्षेत्र में खतरे की कोई संभावना नही है। फिलहाल कैराना में यमुना का बहाव 228.07 मीटर पर है, जबकि चेतावनी बिंदु 231.000 मीटर व खतरे का निशान 231.500 मीटर पर निर्धारित है। इसलिए यमुना में छोड़े गए पानी से क्षेत्र में किसी भी प्रकार के खतरे की संभावना नही है।