हमसे जुड़े

Follow us

20.5 C
Chandigarh
Friday, February 27, 2026
More

    UP Railway News: यूपी के इन शहरों और गांवों से होकर गुजरेगी नई रेलवे लाइन, लंबे समय से था इंतजार…

    UP Railway News
    UP Railway News: यूपी के इन शहरों और गांवों से होकर गुजरेगी नई रेलवे लाइन, लंबे समय से था इंतजार...

    UP Railway News: मेरठ। उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले से दिल्ली, मेरठ और एनसीआर को जोड़ने वाली एक नई रेलवे लाइन की दिशा में बड़ा कदम बढ़ाया गया है। बिजनौर–मेरठ–दिल्ली के बीच लगभग 66 किलोमीटर लंबी रेल लाइन बिछाने को लेकर सर्वेक्षण का काम पूरा हो चुका है और अब इसकी डीपीआर (डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट) तैयार की जा रही है।

    अधिकतर यात्रियों को रोडवेज बसों पर ही निर्भर रहना पड़ता है | UP Railway News

    इस नई रेलवे लाइन की मांग पिछले दो दशकों से की जा रही थी। बिजनौर के लोग वर्षों से मांग कर रहे थे कि मेरठ और दिल्ली के लिए सीधी रेल सुविधा उपलब्ध हो। वर्तमान में बिजनौर से दिल्ली जाने के लिए गिनी-चुनी ट्रेनें ही उपलब्ध हैं, जबकि मेरठ के लिए कोई सीधी ट्रेन सेवा नहीं है। अधिकतर यात्रियों को रोडवेज बसों पर ही निर्भर रहना पड़ता है।
    क्या होगा फायदा?

    दिल्ली और मेरठ की दूरी कम हो जाएगी | UP Railway News

    बिजनौर मुख्यालय से दिल्ली और मेरठ की दूरी कम हो जाएगी।
    पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, खासतौर पर धार्मिक स्थल हस्तिनापुर को रेल नेटवर्क से जोड़ने से।
    स्थानीय व्यापारी, छात्र और आम नागरिक आसानी से इन बड़े शहरों तक आ-जा सकेंगे।
    व्यापार और रोज़गार के नए अवसर खुलेंगे।