Mathura Yamuna Expressway Accident: मथुरा यमुना एक्सप्रेसवे बना जानलेवा, 6 लोगों की गई जान

Hanumangarh News
सांकेतिक फोटो

Mathura Yamuna Expressway Accident: मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा ज़िले में यमुना एक्सप्रेसवे पर शनिवार को दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में छह लोगों की दर्दनाक मृत्यु हो गई, जबकि 30 से अधिक यात्री घायल हुए हैं। इनमें से कई घायलों की स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है। हादसों की सूचना मिलते ही पुलिस बल और राहत टीम मौके पर पहुँची और घायलों को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया। Mathura Accident News

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पहली दुर्घटना थाना बलदेव क्षेत्र में माइलस्टोन संख्या 140 के समीप घटी। यहाँ तेज गति से चल रही एक ईको कार अज्ञात वाहन से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार में सवार छह लोगों की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि दो अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि ये सभी लोग दिल्ली से आगरा की ओर यात्रा कर रहे थे। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुँचकर शवों को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही, घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है।

दिल्ली से मध्य प्रदेश जा रही एक यात्री बस पलट गई

दूसरी दुर्घटना यमुना एक्सप्रेसवे के माइलस्टोन 131 के पास हुई, जहाँ दिल्ली से मध्य प्रदेश जा रही एक यात्री बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और पलट गई। इस हादसे में लगभग 30 यात्री घायल हो गए हैं, जिनमें से चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के तुरंत बाद पुलिस और स्थानीय लोगों ने राहत कार्य शुरू किया और बस में फंसे यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल पहुँचाया गया।

मथुरा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) श्री श्लोक कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों दुर्घटनाओं का कारण संभवतः वाहन चालकों को नींद की झपकी आना रहा है। ईको कार में पीछे से आकर सामने चल रहे वाहन से टक्कर हुई, जबकि बस भी नियंत्रण खो बैठी और पलट गई। फिलहाल पुलिस दोनों मामलों की गंभीरता से जाँच कर रही है। सड़क पर यातायात को पुनः सामान्य कर दिया गया है और मृतकों के परिजनों को सूचित किया जा रहा है। Mathura Accident News

Greater Noida Student Suicide: निजी विश्वविद्यालय की बीडीएस छात्रा ने सुसाइड नोट छोड़, दी जान