हमसे जुड़े

Follow us

20.7 C
Chandigarh
Tuesday, March 17, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी कम्पेन मशीन स...

    कम्पेन मशीन से चोरी हुए बैटरे बरामद, आरोपी गिरफ्तार

    Kairana News
    Kairana News: कम्पेन मशीन से चोरी हुए बैटरे बरामद, आरोपी गिरफ्तार

    कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: कोतवाली पुलिस ने गांव बरनावी में घर के बाहर खड़ी कम्पेन मशीन से बैटरे चोरी करने के आरोप में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से चोरी हुए दोनों बैटरे बरामद हुए है। पुलिस ने दोनों आरोपियों का चालान कर दिया है। Kairana News

    विगत मंगलवार को अमृतसिंह निवासी ग्राम बरनावी ने कोतवाली कैराना पर घर के बाहर खडी कम्पेन मशीन से दो बैटरे चोरी होने के सम्बंध में अभियोग पंजीकृत कराया था। बुधवार को कोतवाली पुलिस ने एसपी शामली रामसेवक गौतम के निर्देशानुसार आपराधिक घटनाओं में लिप्त आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से कम्पेन मशीन से चोरी हुए दोनो बैटरे बरामद हुए है।

    पुलिस पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों ने अपना नाम व पता शेरसिंह निवासी कालू सिंह का डेरा ग्राम बरनावी व तालिब निवासी ग्राम बरनावी बताए। पुलिस ने दोनों आरोपियों का चालान कर दिया है। Kairana News

    यह भी पढ़ें:– Yamuna River: कैराना में यमुना के बहाव में 105 सेंटीमीटर की गिरावट, राहत