हमसे जुड़े

Follow us

12.2 C
Chandigarh
Sunday, February 15, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान दो वारंटियों ...

    दो वारंटियों को किया गिरफ्तार

    Bhiwani News
    Bhiwani News: 5 वर्ष से फरार उदघोषित आरोपी गिरफ्तार

    मारपीट व अवैध शराब के प्रकरण में चल रहे थे फरार

    हनुमानगढ़। संगरिया थाना पुलिस ने घर में घुसकर मारपीट करने व अवैध शराब के प्रकरण में फरार दो वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक आरोपी सात साल से जबकि दूसरा आरोपी एक साल से फरार चल रहा था। संगरिया थाना प्रभारी अमरसिंह ने बताया कि घर में घुसकर मारपीट करने के संबंध में थाना में 2015 में दर्ज हुए प्रकरण में वारंटी देवकरण सात साल से फरार चल रहा था। थाना स्तर पर हैड कांस्टेबल विजय सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने संगरिया की गुरुनानक बस्ती संगरिया से फरार वारंटी देवकरण (47) पुत्र मनीराम कुम्हार निवासी वार्ड 22, हाल वार्ड 29, संगरिया को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। Hanumangarh News

    कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में हैड कांस्टेबल विजय सिंह, कांस्टेबल राजेन्द्र कुमार व रामवतार शामिल रहे। इस कार्रवाई में हैड कांस्टेबल विजय सिंह की विशेष भूमिका रही। वहीं 2020 में राजस्थान आबकारी अधिनियम के तहत दर्ज हुए प्रकरण में स्थाई वारंटी सुखविन्द्र सिंह करीब एक साल से फरार चल रहा था। थाना के एएसआई सूरजभान के नेतृत्व में गठित टीम ने अमरपुरा थेड़ी पीएस हनुमानगढ़ टाउन से सुखविन्द्र सिंह (33) पुत्र सुरेणसिंह रायसिख निवासी अमरपुरा थेड़ी पीएस हनुमानगढ़ को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। इसके बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में एएसआई सूरजभान, हैड कांस्टेबल प्रताप सिंह व कांस्टेबल ज्वाला सिंह शामिल रहे। इस कार्रवाई में एएसआई सूरजभान की विशेष भूमिका रही। Hanumangarh News