हमसे जुड़े

Follow us

14.5 C
Chandigarh
Friday, March 20, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा हैंडलूम शोरूम...

    हैंडलूम शोरूम में आग, लाखों का माल स्वाहा

    Fire, Showroom, Millions, Police, Haryana

    पड़ोसियों ने पुलिस किया सूचित

    फरीदाबाद(सच कहूँ न्यूज)। जवाहर कॉलोनी गुरुद्वारा रोड स्थित चोपड़ा हैंडलूम के दो मंजिला शोरूम में सोमवार रात करीब 12 बजे लगी आग से करीब 25 से 30 लाख रुपये का माल जलकर राख हो गया। जानकारी के अनुसार नोडी का चोपड़ा हैंडलूम के नाम से गद्दों वचद्दरों का शोरूम है। सोमवार रात वे शोरूम बंद कर घर चले गए थे। रात करीब 12 बजे शोरूम के अंदर से धुआं उठते देख पड़ोसियों ने पुलिस और नोडी चोपड़ा को सूचित किया।

    नोडी और सारन थाना प्रभारी वेदप्रकाश तुरंत मौके पर पहुंचे और फायर ब्रिगेड़ को सूचित किया। थोड़ी देर बाद ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भी पहुंचने लगीं, लेकिन रास्ते संकरे होने व निर्माण कार्य चलने के कारण उन्हें मौके तक पहुंचने में परेशानी होने लगी। तब पुलिस पीसीआर कार ने आगे आगे चलकर फायर ब्रिगेड के लिए रास्ता बनाया और वे किसी तरह मौके पर पहुंच पाईं। पांच गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। 2.30 बजे आग बुझ पाई। फायर ब्रिगेड की गाड़ियों के वापस लौटने के बाद सुबह 5 बजे शोरूम में फिर से आग लग गई, तब पास ही स्थित एयरफोर्स स्टेशन की फायर ब्रिगेड गाड़ी मौके पर पहुंची और आग बुझाई।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।