हमसे जुड़े

Follow us

18.6 C
Chandigarh
Saturday, April 11, 2026
More

    Donald Trump warning: ट्रंप की रूस को चेतावनी! …नहीं तो करना होगा सामना!

    Donald Trump
    सांकेतिक फोटो

    वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस को यूक्रेन युद्ध समाप्त करने के लिए 10 दिन की समय सीमा दी है। ट्रंप ने यह चेतावनी स्कॉटलैंड यात्रा से वाशिंगटन लौटते समय पत्रकारों से बातचीत में दी। उन्होंने स्पष्ट कहा कि यदि रूस इस अवधि में युद्धविराम पर सहमत नहीं होता, तो अमेरिका उस पर कड़े टैरिफ (आर्थिक शुल्क) और अन्य प्रतिबंध लगाएगा। Donald Trump warning

    ट्रंप ने इससे पहले 14 जुलाई को रूस को 50 दिन की चेतावनी दी थी, लेकिन अब उन्होंने इसे घटाकर 10 से 12 दिन कर दिया है। यह नई घोषणा उन्होंने ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टारमर के साथ बैठक के दौरान की। ट्रंप ने मास्को की समझौता न करने की मंशा पर निराशा जताई और इसे अवसर गंवाना बताया।

    ट्रंप के बयान पर रूस की ओर से भी प्रतिक्रिया सामने आई है। क्रेमलिन प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने कहा कि रूस ने ट्रंप के वक्तव्य पर ध्यान दिया है, लेकिन यूक्रेन में विशेष सैन्य अभियान जारी रहेगा। पेसकोव ने यह भी कहा कि, “रूस शांति प्रक्रिया के लिए प्रतिबद्ध है, परंतु किसी भी समझौते के लिए अपने राष्ट्रीय हितों की रक्षा को प्राथमिकता देगा।”

    युद्ध की स्थिति बनी हुई है गंभीर | Donald Trump warning

    यूक्रेन में संघर्ष लगातार जारी है। रविवार को रूस ने सूमी क्षेत्र में ड्रोन और मिसाइल हमले किए, जिसमें चार नागरिक घायल हो गए। वहीं, रूसी अधिकारियों ने दावा किया कि उन्होंने 150 यूक्रेनी ड्रोनों को मार गिराया है। इन हमलों में सेंट पीटर्सबर्ग के पास एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई और तीन अन्य घायल हुए।

    Earthquake Today: रूस में भूकंप के बाद भारतीय दूतावास ने जारी की सुरक्षा चेतावनी, हाई अलर्ट पर आपातक…