हमसे जुड़े

Follow us

16.8 C
Chandigarh
Friday, March 20, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा नहर में नहाने...

    नहर में नहाने गया युवक डूबा, तलाश कर रहे हैं गोताखोर

    Gurugram News
    Gurugram News: नहर में डूबे युवक की तलाश करते गोताखोर।

    बुधवार की रात को डूबे युवक की गुरुवार सुबह तक तलाश जारी

    गुरुग्राम (सच कहूँ न्यूज)। Gurugram News: यहां धनकोट गांव की नहर में नहाने गया 30 वर्षीय युवक डूब गया। उसकी तलाश में गोताखोर बुधवार की देर रात तक जुटे रहे। रात होने के कारण सर्च अभियान बंद किया गया, लेकिन गुरुग्राम की सुबह सर्च अभियान फिर से शुरू किया गया। बताया जा रहा है कि जब युवक नहर में नहाने गया, तब उसके साथ उसका भांजा भी था। Gurugram News

    जानकारी के अनुसार धनकोट नहर में बुधवार की शाम को एक युवक नहाने के लिए गया था। इसी दौरान वह नहर में डूब गया। इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। बताया जा रहा है कि युवक राजेंद्रा पार्क का रहने वाला है। उसका नाम खडग ङ्क्षसह है। नहर पर नहाने के दौरान उसका भांजा उसके साथ था। बताया जा रहा है कि दोनों ने शराब का सेवन कर रखा था। युवक के डूबने की सूचना पर पुलिस व गोताखोर मौके पर पहुंचे और डूबे हुए युवक की तलाश शुरू की। डूबे युवक की तलाश के लिए सर्च अभियान चलाया गया।

    काफी तक गोताखोरों ने उसकी तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। इसके बाद रात हो गई और सर्च अभियान बंद करना पड़ा। गुरुवार की सुबह फिर से गोताखोरों की टीम ने सर्च अभियान शुरू किया। समाचार लिखे जाने तक उसके बारे में कुछ पता नहीं चल पाया था। मूलरूप से बुलंदशहर का रहने वाला खडग सिंह गुरुग्राम में कई साल से सामान डिलीवरी का काम करता था। Gurugram News

    यह भी पढ़ें:– वाहनों के फर्जी पंजीकरण का भंडाफोड़, दो आरोपी काबू