Gurugram Crime: महिला से दुराचार किया, पति को अगवा करके की हत्या और शव दफना दिया

Gurugram News
Gurugram News: महिला से दुराचार किया, पति को अगवा करके की हत्या और शव दफना दिया

छह दिन बाद हुआ घटना का खुलासा, आरोपी काबू

  • आरोपी की निशानदेही पर दफनाया गया शव पुलिस ने निकाला

गुरुग्राम (सच कहूँ न्यूज़)। Gurugram Crime News: यहां एक विवाहिता से दुष्कर्म और उसके पति की हत्या कर दी गई। हत्या करके उसके शव को आरोपियों ने दफना दिया। घटना के छह दिन बाद खुलासा हुआ। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने शनिवार को बताया कि हत्या के मुख्य आरोपी को काबू कर लिया गया है। उसकी निशानदेही पर दफनाए गए शव को निकाला गया है। बीती 28 जुलाई को उद्योग विहार में एक कंपनी में नौकरी करने वाली महिला ने उद्योग विहार थाना पुलिस को लिखित शिकायत दी कि उसका पति 27 जुलाई से लापता है। Gurugram News

इस शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। इसके बाद महिला ने गत 31 जुलाई को पुलिस को एक और शिकायत देकर बताया कि रविन्द्र नाम का व्यक्ति जो उनके पड़ोस में ही (डूंडाहेड़ा) में किराए पर रहता है। उसने इसी साल मार्च महीने में उसके पति के कम्पनी में जाने के बाद उसके साथ दुष्कर्म किया और उसकी वीडियो बना ली। आरोपी रविन्द्र ने महिला को धमकी दी कि अगर किसी को बताया तो इसकी वीडियो वायरल कर देगा और उसके पति को उठवा देगा। महिला ने संदेह जताया कि उसके पति विक्रम को रविन्द्र ने ही कंपनी से उठवाया है। पुलिस ने दूसरा केस दर्ज कर गत एक अगस्त को गुरुग्राम से आरोपी रविन्द्र निवासी गांव हस्तिनापुर, जिला मेरठ (उत्तर प्रदेश) गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी को कोर्ट में पेश कर पांच दिन के रिमांड पर लिया गया। इस दौरान आरोपी रविंद्र ने बताया कि विक्रम का उसने 26 जुलाई को कंपनी से आते समय अपने तीन साथियों के साथ मिलकर गाड़ी में अपहरण कर लिया। उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद मोहम्मदपुर झाड़सा में शव को में दफना दिया। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार के मुताबिकक, आरोपी की निशानदेही के बाद मृतक विक्रम के शव को ड्यूटी मजिस्ट्रेट व एसीपी उद्योग विहार के सामने निकाला गया। इसके बाद फिंगर प्रिंट, सीन ऑफ कक्राइम व अन्य टीमों ने जांच की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, अपहरण, हत्या व सबूतों को खुर्द-बुर्द करने की धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। Gurugram News

गुरुग्राम में लिव इन पार्टनर महिला ने युवक की छाती में चाकू मारकर की हत्या

  • डेढ साल से लिव इन में साथ रह रही थी महिला
  • पार्टनर का घर आना नहीं था पसंद

यहां डीएलएफ फेस-3 थाना क्षेत्र में एक महिला ने लिव-इन पार्टनर युवक की छाती में चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने शनिवार देर शाम बताया कि मृतक मूल रूप से गुरुग्राम जिला के गांव बालियावास का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि वह वह पहले से शादीशुदा था। उसकी दो बेटियां भी हैं। उसकी पत्नी बीमार रहती है।

डीएलएफ फेस-3 थाना पुलिस को शनिवार को सूचना मिली कि एक युवक को गंभीर हालत में नारायणा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मौके पर पहुंची तो डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने युवक की मौत के कारणों का पता लगाया और घटनास्थल पर पहुंची। एसीपी समेत पुलिस की अन्य टीमों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। फिंगर प्रिंट व अन्य जांच टीमों ने जांच की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के भतीजे की शिकायत के आधार पर हत्या का केस दर्ज किया गया।

पुलिस ने पूछताछ के बाद महिला लिव इन पार्टनर यसमीत कौर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी महिला ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसे हरीश (लिव इन पार्टनर) उसके घर आता था। उसे उसका बार-बार घर आना पसंद नहीं था। इसी बात को लेकर शनिवार सुबह भी उन दोनों के बीच झगड़ा हो गया था। इसी दौरान उसने उसे चाकू मार दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें:– किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त जारी, हुआ लाइव प्रसारण