हमसे जुड़े

Follow us

26.9 C
Chandigarh
Thursday, April 9, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा फोन पर कहासुन...

    फोन पर कहासुनी ने 26 वर्षीय युवक की ली जान

    Bhiwani News
    Bhiwani News: एएसआई देवेंद्र सिंह व घायल नरेश।

    फोन पर कहासुनी के बाद काम से लौटे दो युवकों पर किया हमला, एक की मौत, एक घायल

    • भिवानी के पुराना बस स्टैंड स्थित क्राऊन प्लाजा के पीछे वाल्मीकि बस्ती की है घटना
    • फोन पर कहासुनी के बाद काम से लौटते वक्त हुआ हमला, मोटरसाईकिल में टक्कर मार रूकवाई मोटरसाईकिल, बरछी व चाकू से हुआ हमला

    भिवानी (सच कहूँ न्यूज़)। Bhiwani News: फोन पर आपसी कहासुनी ने एक 26 वर्षीय युवक की जान ले ली। मामला कुछ यू था कि 26 वर्षीय युवक लक्की व नरेश की उन्ही के परिवार के कुछ सदस्यों से फोन पर आपसी कहासुनी हो गई। जिसके बाद जब ये दोनों अपने काम से रात को घर लौटे तो उनकी मोटरसाइकिल पर दूसरे पक्ष के लोगों ने टक्कर मारी तथा बरछी व चाकू से उन पर हमला कर दिया। जिसके बाद दोनों को भिवानी के सामान्य अस्पताल ले जाया गया, जहां पर उपचार के दौरान 26 वर्षीय लक्की उर्फ विशाल की मौत हो गई। इस संबंध में 12 लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे है। Bhiwani News

    मामले की जांच कर रहे एएसआई देवेंद्र सिंह ने बताया कि उन्हे बीती रात्रि पुराना बस स्टैंड के पास स्थित क्राऊन प्लाजा के पीछे वाल्मीकि बस्ती में झगड़े की सूचना मिली थी। जब पुलिस वहां पहुंची तो उन्हे कोई भी व्यक्ति नहीं मिला। कुछ समय बाद उन्हे सामान्य अस्पताल भिवानी से सूचना मिली कि झगड़े का एक मामला है, जिसमेें रमेश अस्पताल में भर्ती है तथा लक्की उर्फ विशाल पुत्र की राजेंद्र की इलाज के दौरान मौत हो गई है। इस संबंध में घायल नरेश के ब्यान लिए गए है तथा मृतक 26 वर्षीय लक्की उर्फ विशाल का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है तथा नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इस संबंद्ध मे हत्या का मामला दर्ज किया जा चुका है। प्राथमिकी रिपोर्ट में 12 लोगों के नाम दर्ज किए गए है। मृतक 26 वर्षीय युवक अविवाहित था। यह झगड़ा उन्ही के परिवार के लोगों के साथ हुआ था। जिसमें आपसी कहासुनी के बाद बरछी व चाकू से युवक की हत्या की गई। Bhiwani News

    इस संबंद्ध में पहले भी झगड़े की बात सामने आई है। वही घायल नरेश ने बताया कि उनकी उनकी फोन पर गाली-गलौच हुई थी। जिसके बाद यह झगड़ा बढ़ा तथा उन पर यह हमला हुआ।

    यह भी पढ़ें:– शुकतिर्थ में मानवाधिकार संगठन ने चलाया स्वच्छता और जन-जागरूकता अभियान