हमसे जुड़े

Follow us

23 C
Chandigarh
Wednesday, April 15, 2026
More

    Uttar Pradesh: अब विधानसभा की आवाज़ जनता तक गूंजेगी! यूपी विधानसभा में एआई तकनीक शुरु

    Uttar Pradesh News

    Uttar Pradesh Assembly AI Technology: लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानमंडल का मानसून सत्र आज से आरंभ हो रहा है, जो कई दृष्टियों से विशेष महत्व रखता है। इस सत्र में पहली बार विधानसभा कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) तकनीक से सुसज्जित होगी। इसके लिए सभी विधायकों को विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया गया है। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने बताया कि प्रदेश की प्रत्येक विधानसभा के लिए अलग-अलग डैशबोर्ड तैयार किए जाएंगे, जो जनता के लिए सूचना का एक विस्तृत स्रोत होंगे। Uttar Pradesh News

    अध्यक्ष महाना के अनुसार, एआई तकनीक को चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाएगा। प्रारंभिक चरण में प्रशिक्षण और आवश्यक ढांचा तैयार कर लिया गया है। आगे प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र से संबंधित विभागीय और जनसांख्यिकीय जानकारी को संकलित कर एक डैशबोर्ड पर उपलब्ध कराया जाएगा। इसमें विभिन्न सामाजिक वर्गों की स्थिति का आकलन भी सम्मिलित होगा।

    महाना ने बताया कि अगले चरण में सदन में एआई कैमरे लगाए जाएंगे, जिनसे विधायकों की उपस्थिति और भाषण का रिकॉर्ड रखा जाएगा। इसके साथ ही विधानसभा का पॉडकास्ट भी आरंभ करने की योजना है, जिसमें इच्छुक विधायकों के साक्षात्कार लेकर उन्हें उनके क्षेत्र की जनता तक पहुंचाया जाएगा। Uttar Pradesh News

    13 अगस्त को “2047 में 24 घंटे से अधिक समय तक विशेष चर्चा

    ‘विजन 2047’ के तहत 13 अगस्त को “2047 में उत्तर प्रदेश का स्वरूप” विषय पर 24 घंटे से अधिक समय तक विशेष चर्चा होगी, जिसमें सदस्यों के सुझाव शामिल कर राज्य का एक सशक्त विकास रोडमैप तैयार किया जाएगा। इस सत्र में विधायकों को चिपयुक्त पास भी प्रदान किए जाएंगे, जिससे उनकी पहचान और उपस्थिति दर्ज करना सरल होगा। महाना ने कहा कि हाल के वर्षों में सदन की कार्य संस्कृति में सकारात्मक बदलाव आया है, और अब विधायक अपने क्षेत्र के मुद्दों को सक्रियता से उठाते हैं।

    अध्यक्ष के अनुसार, उत्तर प्रदेश विधानसभा 25 करोड़ जनता का प्रतिनिधित्व करती है और इसका उद्देश्य देश-दुनिया में अपनी कार्यकुशलता और ई-विधान प्रणाली के लिए सर्वोच्च स्थान प्राप्त करना है। इसी उपलब्धि के लिए विधानसभा को केंद्र सरकार से प्रशस्ति पत्र भी मिल चुका है। Uttar Pradesh News

    Earthquake: भीषण भूकंप से दहला तुर्की, धरती हिलने से गिरी ईमारत, एक की मौत