हमसे जुड़े

Follow us

12.9 C
Chandigarh
Sunday, February 8, 2026
More
    Home राज्य पंजाब वर्कशॉप में ल...

    वर्कशॉप में लगी आग, लाखों का नुकसान

    Fire, Workshop, Loss, Dera Sacha Sauda Followers, Gurmeet Ram Rahim, Punjab

    सेवादारों ने आग बुझाने में की मदद

    मूनक (सच कहूँ न्यूज)। स्थानीय अनाज मंंडी में गुरू तेग बहादुर ट्रैक्टर पार्टस व वर्कशाप में वीरवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे भयानक आग लगने से लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया।

    जानकारी के अनुसार अनाज मंडी मूनक में ट्रैक्टर पार्टस व ट्रैक्टर वर्कशाप में अचानक आग लग गई। जब लोग सुबह सैर करने के लिए जा रहे थे तो उन्होंने दुकान से धुआं निकलता देखा।

    आग लगने की सूचना मिलते ही मार्केट निवासी व डेरा सच्चा सौदा की शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैलफेयर फोर्स विंग के सेवादारों, नगर पंचायत मूनक के कर्मचारी, स्थानीय लोगों व पुलिस प्रशासन ने आग पर काबू पाने की कोशिश की लेकिन आग भयानक होने के कारण काबू नहीं पाया जा सका।

    उन्होंने तुरंत जाखल से फायर बिग्रेड गॉड़ी भेजने के लिए कहा, लेकिन जब तक वह पहुंची तक तक सारा सामान जल चुका था। दुकान के मालिक बलजिन्दर सिंह व धर्मपाल शर्मा ने बताया कि सुबह अचानक ही दुकान को आग लग गई व सारा सामान जल करराख हो गया। आग लगने से करीब 7-8 लाख का नुक्सान हो गया।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।