हमसे जुड़े

Follow us

22.4 C
Chandigarh
Thursday, March 19, 2026
More

    स्नाइपर ने 3.5 किमी दूर से उड़ा दिया आईएस आतंकी का सिर

    Sniper, Shoot, IS, Terrorist, Killed

     बना विश्व रिकॉर्ड

    लंदन। कनाडा की स्पेशल फोर्स के एक स्नाइपर ने साढ़े तीन किलोमीटर (11,319 फीट) की दूरी से सटीक निशाना लगाकर विश्व रिकॉर्ड बना दिया है। वैश्विक इतिहास में अभी तक किसी ने भी ढाई किलोमीटर से ज्यादा दूरी का सटीक निशाना नहीं लगाया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इराक में तैनात कनाडा की ज्वाइंट टास्क फोर्स 2 के एक स्नाइपर ने पिछले महीने इराक में एक ऊंची इमारत से मैकमिलन टीएसी-50 राइफल का इस्तेमाल करते हुए इस्लामिक स्टेट के एक आतंकी को मार गिराया।

    वह आईएस आतंकी इराकी सेना पर हमला कर रहा था। 3,450 मीटर की दूरी तय कर निशाना भेदने में गोली को 10 सेकंड लगे। इस लक्ष्य की पुष्टि वीडियो कैमरा व अन्य डाटा के जरिए की गई। इससे पहले सबसे ज्यादा दूरी से लक्ष्य भेदने का विश्व रिकॉर्ड ब्रिटिश स्नाइपर क्रैग हैरिसन के नाम था, जिन्होंने एक तालिबानी आतंकी को 2009 में 2,475 मीटर (8120 फीट) की दूरी से मार गिराया था। क्रेन ने 338 लापुआ मैग्नम राइफल का इस्तेमाल किया था। उनसे पहले कनाडा के रॉब फर्लाग ने 2002 में 2,430 मीटर (7972 फीट) से निशाना साधा था, तब उन्होंने आॅपरेशन एनाकोंडा के दौरान एक अफगानी आतंकी को मार गिराया था।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।