
High Cholesterol: अनु सैनी। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी और बदलती खानपान की आदतों के कारण हाई कोलेस्ट्रॉल (High Cholesterol) की समस्या तेजी से बढ़ रही है। यह एक ऐसी साइलेंट किलर बीमारी है, जो बिना किसी शोर-शराबे के शरीर को भीतर से कमजोर करती जाती है। जब तक इसके गंभीर लक्षण सामने आते हैं, तब तक शरीर काफी नुकसान झेल चुका होता है। विशेषज्ञों का कहना है कि शरीर में बढ़ा हुआ कोलेस्ट्रॉल दिल की बीमारियों, हार्ट अटैक और स्ट्रोक का सबसे बड़ा कारण बनता है।
लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपका शरीर पहले से ही इसके संकेत देने लगता है? खासकर आपकी आंखें, जीभ और पैर ऐसे बदलाव दिखाते हैं, जिनसे आप समझ सकते हैं कि कोलेस्ट्रॉल की समस्या बढ़ रही है। आइए जानते हैं हाई कोलेस्ट्रॉल के लक्षण और फिर उसे नियंत्रित करने के 6 रामबाण उपाय।
कोलेस्ट्रॉल क्या है? High Cholesterol
कोलेस्ट्रॉल एक वसायुक्त (Fatty) पदार्थ है, जो हमारे शरीर की हर कोशिका में पाया जाता है। यह शरीर को हार्मोन बनाने, विटामिन D उत्पादन और भोजन पचाने में मदद करता है। लेकिन जब इसकी मात्रा सामान्य से ज्यादा हो जाती है, तो यह रक्त वाहिकाओं (Arteries) में जमने लगता है और खून के प्रवाह को बाधित करता है। यही स्थिति दिल की बीमारियों और स्ट्रोक का कारण बनती है।
डॉक्टरों के अनुसार,
नॉर्मल लेवल- 200mg/dL से कम
बॉर्डरलाइन हाई -200-239 mg/dL
हाई कोलेस्ट्रॉल – 240 mg/dL या उससे अधिक
हाई कोलेस्ट्रॉल के लक्षण: आंख, जीभ और पैरों से ऐसे पहचानें
1. आंखों में बदलाव
आंखों के किनारों पर पीले या सफेद धब्बे दिखाई देना।
आंखों की पुतलियों के आसपास रिंग जैसी सफेद परत (Arcus Senilis) बनना।
धुंधला दिखाई देना या आंखों में बार-बार थकान होना।
ये संकेत बताते हैं कि रक्त में वसा (Fat) अधिक मात्रा में जमा हो रही है।
2. जीभ पर निशान
जीभ का रंग लाल की जगह पीला या हल्का सफेद नजर आना।
जीभ की नसों में खिंचाव या सूजन महसूस होना।
स्वाद में बदलाव आना।
जब खून गाढ़ा हो जाता है, तो जीभ की सतह पर भी इसका असर दिखता है।
3. पैरों से जुड़े संकेत
पैरों और तलवों में जलन और भारीपन महसूस होना।
पैरों की उंगलियों का सुन्न पड़ जाना या बार-बार झनझनाहट होना।
चलने पर जल्दी थकान आना और पैरों में दर्द उठना।
यह संकेत हैं कि रक्त वाहिकाओं में चर्बी जम रही है और ब्लड फ्लो सही नहीं हो रहा।
हाई कोलेस्ट्रॉल के अन्य लक्षण
सीने में हल्का दर्द या भारीपन
बार-बार सिरदर्द
थकान और चिड़चिड़ापन
सांस फूलना
अचानक ब्लड प्रेशर बढ़ना
क्यों खतरनाक है हाई कोलेस्ट्रॉल?
हाई कोलेस्ट्रॉल के कारण नसों में प्लाक (चर्बी की परत) जम जाती है। इससे खून का प्रवाह बाधित होता है और दिल को पर्याप्त आॅक्सीजन नहीं मिल पाती। नतीजा
हार्ट अटैक
स्ट्रोक
हाई ब्लड प्रेशर
किडनी की समस्या
डायबिटीज का खतरा
हाई कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के 6 रामबाण उपाय
1. संतुलित और हेल्दी डाइट लें
तैलीय और जंक फूड से बचें।
ओट्स, हरी सब्जियां, फल और सलाद का सेवन बढ़ाएं।
सरसों, जैतून और अलसी के तेल का इस्तेमाल करें।
लाल मांस (Red Meat) और प्रोसेस्ड फूड कम खाएं।
2. रोजाना व्यायाम करें
दिन में कम से कम 30 मिनट वॉक या योगा जरूर करें।
साइक्लिंग, तैराकी और दौड़ना भी कोलेस्ट्रॉल घटाने में असरदार हैं।
आॅफिस में बैठे-बैठे हर घंटे 5 मिनट चलें।
3. धूम्रपान और शराब से दूरी बनाएं
सिगरेट और शराब रक्त वाहिकाओं को संकुचित करते हैं और कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ाते हैं।
हेल्दी दिल और लंबी उम्र के लिए इनसे दूरी बनाना जरूरी है।
4. पर्याप्त पानी पिएं
दिनभर में कम से कम 8-10 गिलास पानी जरूर पिएं।
पानी खून को पतला रखता है और फैट को बाहर निकालने में मदद करता है।
5. तनाव से बचें
तनाव हार्मोनल असंतुलन पैदा करता है, जिससे कोलेस्ट्रॉल लेवल तेजी से बढ़ता है।
ध्यान (Meditation), योग और संगीत सुनने जैसी गतिविधियों से तनाव कम करें।
6. नियमित हेल्थ चेकअप कराएं
हर 6 महीने में लिपिड प्रोफाइल टेस्ट जरूर कराएं।
अगर कोलेस्ट्रॉल ज्यादा है तो डॉक्टर की सलाह से दवा लें।
समय रहते जांच करने से बड़े खतरे टल सकते हैं।
घरेलू नुस्खे जो असरदार हैं
लहसुन: खाली पेट लहसुन की 1-2 कलियां खाने से कोलेस्ट्रॉल घटता है।
ग्रीन टी: इसमें एंटीआॅक्सीडेंट होते हैं जो फैट को कम करते हैं।
अलसी के बीज: ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर, हृदय रोग से बचाते हैं।
आंवला: विटामिन–C से भरपूर, खराब कोलेस्ट्रॉल को घटाता है।
हाई कोलेस्ट्रॉल एक साइलेंट खतरा है।
नोट: किसी आर्टिकल में दी गई टिप्स और सुझाव केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं, इस पर अमल करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।