हमसे जुड़े

Follow us

12.2 C
Chandigarh
Tuesday, January 27, 2026
More
    Home देश विधानसभा अध्य...

    विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने अपनी एक महीने कि सेलरी पंजाब बाढ़ पीड़ितों के लिए की दान

    Karnal News
    Karnal News: विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने अपनी एक महीने कि सेलरी पंजाब बाढ़ पीड़ितों के लिए की दान

    स्पीकर ने अपनी करी अपील- सभी जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी अपनी सैलरी मुख्यमंत्री राहत कोष में देने का काम करें

    • विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने पंजाब में बाढ़ प्रभावित इलाकों के लिए राहत सामग्री को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
    • विस अध्यक्ष ने समाज के संपन्न और प्रबुद्ध लोगों से की अपील-मदद के लिए आएं आगे

    करनाल (सच कहूँ न्यूज़)। हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण (Harvinder Kalyan) ने रविवार सुबह जिला सचिवालय, करनाल से पंजाब के बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सामग्री से भरे ट्राले को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। दूसरी ओर सेक्टर 9 के कर्णकमल से भी भाजपा के स्थानीय विधायक जगमोहन आनंद, असंध के विधायक योगेंद्र राणा और मेयर ने भी राहत सामग्री से भरे दो ट्रकों को हरी झंडी दिखाई। Karnal News

    हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने दवाइयों, तिरपाल, फॉगिंग मशीन, मच्छरदानी आदि से भरे ट्राले को हरी झंडी दिखाई। यह राहत सामग्री लुधियाना प्रशासन को सौंपी जाएगी। विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने इस मौके पर समाज के प्रबुद्ध एवं संपन्न लोगों से अपील की है कि वे प्राकृतिक आपदा से प्रभावित लोगों की मदद के लिए आगे आएं। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदा कभी गांव, क्षेत्र अथव देश देखकर नहीं आती। इसकी चपेट में आने वालों की मदद करना मानवता का सबसे बड़ा धर्म है। बाढ़ के कारण पंजाब में हालात काफी खराब है।

    खेतों में पानी भरने के कारण मवेशियों के लिए चारे का संकट पैदा हो गया है, हरियाणा के गई जिलों में भी जलभराव की स्थिति है। हिमाचल, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर जैसे पहाड़ी राज्यों में बादल फटने, भूस्खलन और भारी बारिश के कारण रास्ते बाधित हैं। सडक़ें बंद होने से किसान पैदावार को मार्केट तक नहीं पहुंचा पा रहे हैं। प्राकृतिक आपदा के कारण इन राज्यों में बहुत बड़ा नुकसान हुआ है। लोगों को राशन के लिए भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्राकृतिक आपदा से लड़ने के लिए हमें सीमाओं में बंधकर नहीं रहना चाहिए।

    विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने अपनी एक महीने कि सेलरी पंजाब बाढ़ पीड़ितों के लिए की दान| Karnal News

    स्पीकर ने अपनी करी अपील- सभी जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी अपनी सैलरी मुख्यमंत्री राहत कोष में देने का काम करें। विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने मुख्यमंत्री राहत कोष में स्पीकर के नाते अपनी एक माह की सैलरी देने के बाद सभी जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों व कर्मचारियों से ये अपील की है कि कम से कम एक दिन से लेकर एक माह तक की सैलरी सभी मुख्यमंत्री राहत कोष में देने का काम करें, क्योंकि ये समय है एकजुटता दिखाने का, ये समय है सरकार और प्रशासन के साथ खड़े होने का, ये समय है। इन व्यवस्थाओं को मजबूत करने का जो राहत देने वाली व्यवस्थाएं हैं और ये समय है उन परिवारों को संबल देने का जो आज जलभराव और बाढ़ के कारण दिक्कत महसूस कर रहे हैं ताकि उन्हें अधिक से अधिक सहायता प्रदान की जा सके।

    विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने कहा कि प्राकृतिक आपदा के इस समय में हम सभी का ये कर्तव्य बनता है कि हम परेशानियों व दिक्कत से जूझ रहे पंजाब, हिमाचल व आसपास के पीडित लोगों को अधिक से अधिक सहायता पहुचाएं उनके काम आएं, हम सभी के सहयोगी बनें। उन्होंने मुख्यमंत्री राहत कोष से पंजाब व जम्मू कश्मीर को 5-5 करोड़ की सहायता करने के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की सराहना की है। Karnal News

    इस मौके पर एसडीएम अनुभव मेहता, तहसीलदार कृष्ण कुमार, रेडक्रास सोसायटी के सचिव कुलबीर मलिक, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रवीण लाठर के अलावा सांसद व केंद्रीय मंत्री के प्रतिनिधि कविंद्र राणा, मोनिक गर्ग, साहिल मदान, मानव पुरी, पूर्व चेयरमैन ईलम सिंह, राजेंद्र आर्य, आकाश अरोड़ा, नवीन बतरा, शुभम गुप्ता आदि मौजूद रहे।

    भाजपा कार्यालय कर्ण कमल से हरी झंडी दिखाकर किया गया राहत सामग्री को रवाना

    कर्ण कमल में हरी झंडी दिखाने के बाद विधायक जगमोहन आनंद ने कहा कि भाजपा हमेशा बाढ़ पीड़ितों के साथ है। सेवा भाव ही कार्यकर्ताओं की पहचान है। प्रशासन, सामाजिक संस्थाएं भी मदद के लिए आगे आ रही हैं। वे खुद भी एक महीने का वेतन बाढ़ प्रभावित के लिए सीएम राहत कोष में दे रहे हैं। लोगों से अपील की कि जिन लोगों के मकान, कारोबार बाढ़ के कारण प्रभावित हुए हैं उनकी मदद के लिए आगे आएं। विधायक योगेंद्र राणा ने कहा कि भाजपा का ध्येय रहा है-सेवा ही संगठन। राजनीति के साथ-साथ भाजपा सेवा कार्य भी करती है। Karnal News

    यह भी पढ़ें:– विकास गर्ग बने अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन के राष्ट्रीय मंत्री, अग्रवाल समाज और व्यापारियों में खुशी की लहर