हमसे जुड़े

Follow us

27.1 C
Chandigarh
Tuesday, March 17, 2026
More
    Home देश Hisar Jaipur ...

    Hisar Jaipur Flight: खुशखबरी, इस दिन हिसार से जयपुर के लिए फ्लाइट होगी शुरू, किराया बहुत सस्ता

    Hisar Jaipur Flight
    Hisar Jaipur Flight: खुशखबरी, इस दिन हिसार से जयपुर के लिए फ्लाइट होगी शुरू, किराया बहुत सस्ता

    हिसार (सच कहूँ/संदीप सिंहमार)। Hisar Jaipur Flight: हरियाणा के हिसार स्थित महाराजा अग्रसेन एयरपोर्ट से अब जयपुर के लिए सीधी हवाई सेवा शुरू होने जा रही है। डायरेक्टोरेट जनरल आॅफ सिविल एविएशन ने इस रूट के शेड्यूल को मंजूरी दे दी है। नई सेवा 12 सितंबर से शुरू होगी और हर शुक्रवार शाम 5:35 बजे जयपुर के लिए उड़ान भरेगी। इस यात्रा का किराया रु.1950 तय किया गया है और हिसार से जयपुर पहुंचने में करीब 1 घंटा 5 मिनट का समय लगेगा।

    दिल्ली से हिसार आने वाली फ्लाइट अब सप्ताह में एक दिन वाया जयपुर भी चलेगी। यह फ्लाइट हिसार से आगे अयोध्या के लिए भी उपलब्ध होगी, जहां की हवाई सेवा पहले से ही जारी है। वाया जयपुर रूट पर यह सेवा शुक्रवार और रविवार को संचालित होगी। सड़क मार्ग से हिसार से जयपुर पहुंचने में लगभग 5 घंटे का समय लगता था, लेकिन फ्लाइट से करीब 4 घंटे की बचत होगी। Hisar Jaipur Flight

    इसके साथ ही हिसार से चंडीगढ़ के लिए उड़ानों के समय में भी बदलाव किया गया है। अब यह फ्लाइट हर सोमवार और बुधवार सुबह 10 बजे हिसार से उड़ान भरेगी और 11 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी। वापसी में चंडीगढ़ से यह उड़ान सुबह 8 बजे रवाना होगी और 9:40 बजे हिसार पहुंचेगी। पहले यह सेवा सोमवार और शुक्रवार दोपहर 3:20 बजे से 4:30 बजे के बीच संचालित होती थी और वापसी 4:55 बजे से 5:55 बजे के बीच होती थी। Hisar Jaipur Flight

    यह भी पढ़ें:– Mosquito Home Remedies: बरसात के मौसम में मच्छरों के आतंक से हैं परेशान? तो आजमाएं ये घरेलू नुस्खे, चुटकियों में मिलेगा छुटकारा