हमसे जुड़े

Follow us

29.1 C
Chandigarh
Tuesday, March 17, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी कैराना पुलिस ...

    कैराना पुलिस ने पकड़ी 20.06 लाख की स्मैक, आरोपी गिरफ्तार

    Kairana News
    Kairana News: कैराना पुलिस ने पकड़ी 20.06 लाख की स्मैक, आरोपी गिरफ्तार

    ऑपरेशन सवेरा के तहत कैराना कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्यवाही

    कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: कोतवाली पुलिस ने ऑपरेशन सवेरा के तहत चेकिंग के दौरान एक मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से 100.30 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। पकड़ी गई स्मैक की अनुमानित कीमत अंतर्राष्ट्रीय बाजार में करीब 20.06 लाख रुपये बताई गई है। गिरफ्तार आरोपी का पुलिस ने चालान कर दिया है। Kairana News

    डीआईजी सहारनपुर के कुशल नेतृत्व में परिक्षेत्र के अंतर्गत मादक पदार्थों, नशे के अवैध कारोबार, प्रतिबंधित दवाओं की तस्करी एवं बिक्री पर प्रभावी रोकथाम हेतु विशेष अभियान ‘ऑपरेशन सवेरा: नशे के अंधकार से, जीवन के उजाले की ओर’ संचालित किया जा रहा है।

    इसी क्रम में एसपी शामली नरेन्द्र प्रताप सिंह के निर्देश पर कोतवाली कैराना पुलिस द्वारा सोमवार को चेकिंग के दौरान कस्बे के कैराना-झिंझाना रोड पर स्थित गोगावान लिंक मार्ग से एक मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से 100.30 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। पकड़े गए आरोपी ने पुलिस पूछताछ में अपना नाम व पता इंतजार निवासी ग्राम गोगवान बताया। गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की सम्बंधित धारा के अंतर्गत मुकदमा दर्ज करके उसका चालान कर दिया है। पुलिस द्वारा पकड़ी गई स्मैक की अनुमानित कीमत अंतर्राष्ट्रीय बाजार में करीब 20.06 लाख रुपये बताई जा रही है। Kairana News

    यह भी पढ़ें:– यमुना में छोड़ा 42,793 क्यूसेक पानी, जलस्तर में 09 सेंटीमीटर की गिरावट