हमसे जुड़े

Follow us

15.4 C
Chandigarh
Friday, March 20, 2026
More
    Home देश Jharkhand: दो...

    Jharkhand: दो महिलाओं की हत्या कर शव जंगल में फेंके, आक्रोशित ग्रामीणों ने थाने का किया घेराव

    Bihar Crime News
    Sanketik photo

    Giridih Double Murder Case: गिरिडीह। झारखंड के गिरिडीह जिले के गावां थाना क्षेत्र में पिछले गुरुवार से लापता दो महिलाओं के शव सोमवार देर शाम गोलगो पहाड़ी के जंगल से बरामद हुए। इस हत्या के मामले में पुलिस ने खरसान गांव निवासी श्रीकांत चौधरी को गिरफ्तार किया है। जंगल से मिले शवों की पहचान नीमाडीह गांव की 23 वर्षीय सोनी देवी और 31 वर्षीय रिंकू देवी के रूप में हुई है। पुलिस जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि दोनों की गला दबाकर हत्या की गई। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। Jharkhand latest news

    प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, विवाहित सोनी देवी और श्रीकांत चौधरी के बीच प्रेम संबंध था। इस विषय पर दो वर्ष पूर्व गांव में पंचायत भी हुई थी, जिसमें इस रिश्ते को अनुचित करार देते हुए श्रीकांत पर जुर्माना लगाया गया था। इसके बावजूद दोनों का संपर्क बना रहा। मृतका के परिजनों का आरोप है कि हाल ही में श्रीकांत ने सोनी देवी को धमकी दी थी कि यदि उसने उससे दूरी बनाई तो वह उसकी हत्या कर देगा।

    निशानदेही पर गोलगो पहाड़ी जंगल से शव बरामद किए गए

    बीते गुरुवार को सोनी देवी अपनी पड़ोसी रिंकू देवी के साथ जंगल में पत्ते तोड़ने गई थी, जिसके बाद दोनों लापता हो गईं। दो दिन बाद परिजनों ने थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई और श्रीकांत पर संदेह जताया। मोबाइल कॉल रिकॉर्ड की जांच से पुलिस को सुराग मिला और हिरासत में लेने पर श्रीकांत ने अपराध स्वीकार कर लिया। उसकी निशानदेही पर गोलगो पहाड़ी जंगल से शव बरामद किए गए।

    घटना के बाद क्षेत्र में तनाव फैल गया है। मंगलवार को मृतक महिलाओं के परिजन और सैकड़ों ग्रामीण थाने के बाहर प्रदर्शन करते रहे। उनका आरोप है कि पुलिस ने खोजबीन में लापरवाही बरती और रिश्वत की मांग भी की। आक्रोशित भीड़ आरोपी को सौंपने की मांग कर रही है। स्थिति नियंत्रित करने हेतु अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। Jharkhand latest news

    Nepal Prime Minister Resigns: नेपाल हिंसक प्रदर्शन में 19 लोगों की मृत्यु व 400 के घायल होने के बाद …