पीएम मोदी ने हिमाचल प्रदेश में बाढ़-भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों का किया हवाई सर्वेक्षण

Shimla
Shimla पीएम मोदी ने हिमाचल प्रदेश में बाढ़-भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों का किया हवाई सर्वेक्षण

शिमला, (एजेंसी)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को हिमाचल प्रदेश के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया और बाढ़ एवं भूस्खलन की स्थिति का जायजा लिया। मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ” हिमाचल प्रदेश के बाढ़ एवं भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया और हालात का जायजा लिया। इस कठिन समय में हम प्रभावितों के साथ पूरी दृढ़ता के साथ खड़े हैं। प्रभावितों की सहायता सुनिश्चित करने के लिए हम निरंतर अपना समर्थन जारी रखेंगे।” गौरतलब है कि मोदी ने आज हिमाचल प्रदेश और पंजाब के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का मौके पर जायजा लेने के लिए दोनों राज्यों के दौरे पर हैं। पंजाब एवं हिमाचल प्रदेश में इस वर्ष आयी भीषण बाढ़ एवं भूस्खलन से बड़े पैमाने पर जान और माल को नुकसान पहुंचा है।