हमसे जुड़े

Follow us

28.3 C
Chandigarh
Wednesday, March 18, 2026
More

    Yamuna River: कैराना में बीस सेंटीमीटर और घटा यमुना नदी का जलस्तर

    Kairana News
    Kairana News: कैराना में बीस सेंटीमीटर और घटा यमुना नदी का जलस्तर

    कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Yamuna River Water Level: कैराना में यमुना नदी के जलस्तर में 20 सेंटीमीटर की गिरावट दर्ज हुई है। वहीं, हथिनीकुंड बैराज से यमुना नदी में 37,159 क्यूसेक पानी प्रवाहित किया गया। पहाड़ी व मैदानी क्षेत्रों में हो रही बारिश के चलते हथिनीकुंड बैराज से यमुना नदी में पानी छोड़े जाने का सिलसिला बरकरार है। बैराज से मंगलवार को 37,159 क्यूसेक पानी यमुना नदी में प्रवाहित किया गया। Kairana News

    वहीं, यमुना के बहाव में गिरावट का सिलसिला निरन्तर जारी है। मंगलवार को भी यमुना के जलस्तर में 20 सेंटीमीटर की कमी दर्ज की गई। यमुना का जलस्तर घटकर 229.96 मीटर पर आ गया, जबकि सोमवार को यह 230.16 मीटर पर था। वहीं, ड्रेनेज विभाग के एक्सईएन सुधांशु सिंह ने बताया है कि यमुना के जलस्तर में 20 सेंटीमीटर की और गिरावट आई है। धीरे-धीरे यमुना का जलस्तर सामान्य की ओर से बढ़ रहा है। Kairana News

    यह भी पढ़ें:– छात्र की तलाश में तीसरे दिन भी चला सर्च अभियान, नतीजा सिफर