हमसे जुड़े

Follow us

19.5 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More

    Asia Cup 2025 India vs UAE: भारतीय टीम ने रचा इतिहास, जीत के साथ किया शानदार आगाज़

    Asia Cup 2025
    Asia Cup 2025 India vs UAE: भारतीय टीम ने रचा इतिहास, जीत के साथ किया शानदार आगाज़

    Asia Cup 2025 India vs UAE:नई दिल्ली। एशिया कप 2025 में भारतीय क्रिकेट टीम ने अपने अभियान की शुरुआत शानदार अंदाज़ में की। टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में भारत ने संयुक्त अरब अमीरात को करारी शिकस्त दी और एक ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम की। Asia Cup 2025

    संयुक्त अरब अमीरात की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए मात्र 57 रन पर ढेर हो गई। भारतीय गेंदबाजों के सामने उनका कोई बल्लेबाज टिक नहीं सका। आलिशान शराफू ने सर्वाधिक 22 और कप्तान मुहम्मद वसीम ने 19 रन बनाए, जबकि शेष खिलाड़ी दो अंकों तक भी नहीं पहुंच पाए। यह यूएई का टी20 अंतर्राष्ट्रीय इतिहास में सबसे कम स्कोर रहा। भारत की ओर से कुलदीप यादव ने 4 विकेट, शिवम दुबे ने 3 विकेट, जबकि बुमराह, अक्षर पटेल और वरुण चक्रवर्ती ने 1-1 सफलता अर्जित की।

    लक्ष्य का पीछा भारतीय टीम ने तूफानी अंदाज में किया

    58 रन के साधारण लक्ष्य का पीछा भारतीय टीम ने तूफानी अंदाज में किया। सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल ने तेज़ शुरुआत दी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 48 रन जोड़ दिए। अभिषेक शर्मा ने मात्र 16 गेंदों पर 30 रन बनाए, जिसमें 3 छक्के और 2 चौके शामिल रहे। आउट होने के बाद सूर्यकुमार यादव मैदान पर उतरे और गिल के साथ मिलकर मात्र 4.3 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। गिल 9 गेंदों पर 20 रन बनाकर नाबाद रहे, वहीं सूर्या ने 2 गेंदों पर 7 रन की नाबाद पारी खेली।

    भारत ने 93 गेंद शेष रहते यह मुकाबला अपने नाम किया। टी20 एशिया कप के इतिहास में इतनी अधिक गेंद शेष रहते जीत दर्ज करने वाली यह पहली टीम बनी। पूर्ण सदस्य देशों में यह सबसे बड़ी जीत है। इस मामले में भारत दूसरे स्थान पर है। इंग्लैंड ने 2024 में ओमान को 101 गेंद शेष रहते हराकर पहला स्थान हासिल किया था। इस जीत के साथ भारत ने टूर्नामेंट में अपने इरादे स्पष्ट कर दिए हैं और प्रशंसकों को रोमांचक प्रदर्शन की झलक भी दिखाई है। Asia Cup 2025