हमसे जुड़े

Follow us

32.3 C
Chandigarh
Monday, March 30, 2026
More

    Nepal jail escape prisoners: नेपाल हिंसा में जेल से भागे 30 कैदी, भारतीय सीमा से किये गए गिरफ्तार

    Uttar Pradesh News
    Arrested

    Nepal jail escape prisoners: नई दिल्ली। नेपाल की एक जेल से फरार हुए 30 कैदियों को भारतीय सीमा में घुसने से पहले ही सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने गिरफ्तार कर लिया। इनमें से 17 को उत्तर प्रदेश से तथा शेष 13 को बिहार और पश्चिम बंगाल की सीमा पर पकड़ा गया। उत्तर प्रदेश में लखीमपुर, बहराइच और बलरामपुर जिलों में रातभर की गश्ती के दौरान यह कार्रवाई की गई। यह कदम नेपाल से कैदियों के भागने की सूचना मिलते ही उठाया गया था। Nepal prisoners News

    बुधवार दोपहर एसएसबी को नेपाल की जेल से कैदियों के भागने की जानकारी प्राप्त हुई थी। इसके बाद से सीमा पर चौकसी और कड़ी कर दी गई ताकि कोई भी संदिग्ध व्यक्ति भारत में प्रवेश न कर सके। उधर, नेपाल में फैली अशांति के बीच फंसे भारतीयों, विशेषकर आंध्र प्रदेश के नागरिकों को निकालने की प्रक्रिया भी तेज हो गई है। सिमिकोट क्षेत्र से 12 लोगों को एक विशेष उड़ान के जरिए सुरक्षित बाहर लाया गया, जबकि 22 लोगों का समूह सड़क मार्ग से वापस लौट आया।

    काठमांडू से नई दिल्ली के लिए एक विशेष विमान की योजना बनाई गई

    आंध्र प्रदेश के मंत्री नारा लोकेश ने बताया कि काठमांडू से नई दिल्ली के लिए एक विशेष विमान की योजना बनाई गई है, जिसके माध्यम से 200 से अधिक नागरिकों को स्वदेश लाया जाएगा। उन्होंने बताया कि 133 लोगों को सुरक्षा के बीच काठमांडू हवाई अड्डे पहुंचाया गया है। इसके अतिरिक्त, पोखरा से उड़ान भरने वाला एक चार्टर विमान 10 अन्य लोगों को लेकर आएगा, जिन्हें बाद में इंडिगो की वाणिज्यिक उड़ान से भारत भेजा जाएगा।

    अधिकारियों के अनुसार, अब तक 133 नागरिक काठमांडू हवाई अड्डे पर पहुंच चुके हैं और 43 और के जल्द पहुंचने की संभावना है। राज्य सरकार ने केंद्र सरकार, भारतीय दूतावास और नेपाली अधिकारियों के सहयोग से यह राहत अभियान शुरू किया है। जानकारी के मुताबिक, नेपाल में आंध्र प्रदेश के कुल 217 नागरिक मौजूद हैं— जिनमें 173 काठमांडू, 22 हेटौडा, 10 पोखरा और 12 सिमिकोट क्षेत्र में हैं। Nepal prisoners News

    India News: भारत ने अपने नागरिकों से ये खास अपील कर किया सावधान! ‘किसी भी ऑफर से दूर रहें̵…