हमसे जुड़े

Follow us

30.1 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home कैथल कैथल में स्था...

    कैथल में स्थापित हुआ पहला आधुनिक राजस्व अभिलेखागार

    Modern Revenue Archives, Project, Document, Manohar Lal Khattar, Haryana

    चण्डीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि कैथल जिला प्रशासन द्वारा पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर राजस्व रिकार्ड को संरक्षित करने के लिए कैथल के लघु सचिवालय में स्थापित किए गए प्रदेश के प्रथम आधुनिक राजस्व अभिलेखागार स्थापित किया गया है, जो अपने आपमें एक मॉडल अभिलेखागार है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इसी तर्ज पर पूरे प्रदेश भर में ऐसे अभिलेखागार स्थापित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कैथल में आधुनिक राजस्व अभिलेखागार का निरीक्षण किया तथा यहां पर संरक्षित किए गए रिकॉर्ड की जानकारी हासिल की।

    उन्होंने आधुनिक राजस्व अभिलेखागार की स्थापना के लिए उपायुक्त संजय जून एवं अन्य उच्चाधिकारियों की सराहना भी की। आधुनिक राजस्व अभिलेखागार में 2 लाख फाईलों को संरक्षित करने की क्षमता है। जिला प्रशासन द्वारा वर्तमान में एक लाख फाईलों को स्कैन करके संरक्षित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसमें से 25 हजार 764 फाईलों की इंडैक्सिंग की जा चुकी है। शेष फाईलों की इंडैक्सिंग भी जल्दी ही पूर्ण कर दी जाएगी।

    पांच मिनट में उपलब्ध होंगे दस्तावेज

    मुख्यमंत्री को अभिलेखागार के संदर्भ में बताया गया कि जिला सूचना विज्ञान केंद्र की आधुनिक तकनीक के आधार पर 8 पैरामीटर निर्धारित किए गए हैं, जिसमें से किसी एक पैरामीटर की जानकारी से प्रार्थी अपना रिकॉर्ड केवल 5 मिनट में प्राप्त कर सकता है। प्रार्थी द्वारा अपना नाम, गांव, तहसील, पुराना बैग नंबर, केस नंबर, गोशवारा नंबर तथा कोर्ट का विवरण आदि में से केवल एक पैरामीटरकी जानकारी देनी होगी, जिसके 5 मिनट बाद राजस्व नियमानुसार मौके पर ही दस्तावेज उपलब्ध करवा दिए जाएंगे। इससे राजस्व विभाग का लगभग प्रति माह एक लाख रुपए की बचत होगी।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।