हमसे जुड़े

Follow us

27.6 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home खेल FIH हॉकी वर्ल...

    FIH हॉकी वर्ल्ड लीग सेमीफाइनल : बढ़त गंवाकर कनाडा से हारा ‘भारत’

    FIH Hockey World League, SemiFinals, India. Lost, Canada

    टूर्नामेंट में भारतीय  टीम छठे स्थान पर रही

    लंदन (इंग्लैंड)। भारत ने एक बार पुरानी गलतियां दोहराई और उसे कनाडा के हाथों रविवार को एफआईएच हॉकी वर्ल्ड लीग सेमीफाइनल में 2-3 से हारकर छठे स्थान से संतोष करना पड़ा। कनाडा को पांचवां स्थान मिला। भारत ने पांचवें से छठे स्थान के मुकाबले में 40 मिनट तक 2-1 बढ़त बना रखी थी लेकिन कनाडा ने तीसरे क्वार्टर में चार मिनट के अंतराल में दो गोल दाग कर 3-2 की बढ़त बनाई और इसे अंत तक कायम रखते हुए 2018 में भारत में होने वाले हॉकी विश्वकप का टिकट हासिल कर लिया। भारत ने जो तेवर कल पाकिस्तान का 6-1 से हराने में दिखाए थे वे इस मैच में नदारद थे और कनाडा ने इस जीत से भारत से ग्रुप मैच में मिली 0-3 की हार का बदला भी चुका लिया।

    कनाडा ने मैच में गोल की शुरुआत तीसरे ही मिनट में कर डाली। गॉर्डन जॉन्स्टन ने पेनल्टी कार्नर पर गोल कर कनाडा को आगे कर दिया। भारत ने बराबरी हासिल करने में ज्यादा समय नहीं लगाया। ड्रैग फ्लिकर हरमनप्रीत सिंह ने सातवें मिनट में पेनल्टी कार्नर पर गोल कर भारत को 1-1 की बराबरी दिला दी। हरमनप्रीत ने 22वें मिनट में पेनल्टी कार्नर पर फिर गोल दागा और भारत 2-1 से आगे हो गया।

     पाकिस्तान ने चीन को  3-1 से हराकर सांतवा स्थान हासिल किया

    भारत पहला हॉफ समाप्त होने तक एक गोल की बढ़त बना चुका था लेकिन कनाडा ने तीसरे क्वार्टर में चार मिनट के अंतराल में दो गोल दाग कर 3-2 की बढ़त बना ली। कीगन परेरा ने 40वें मिनट और जॉन्स्टन ने 44वें मिनट में मैदानी गोल कर कनाडा को बढ़त पर ला दिया। कनाडा ने इस बढ़त को अंत तक बरकरार रखा। कनाडा के गोलकीपर एंटोनी किंडल ने कुछ शानदार बचाव कर अपनी टीम को जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इससे पहले पाकिस्तान ने चीन को 3-1 से हराकर सांतवा स्थान हासिल किया।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।