हमसे जुड़े

Follow us

23 C
Chandigarh
Wednesday, April 15, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी एसआईआर नोटिस ...

    एसआईआर नोटिस निस्तारण हेतु मदरसा इशा-अतुल-इस्लाम में लगा कैंप

    Kairana
    Kairana: एसआईआर नोटिस निस्तारण हेतु मदरसा इशा-अतुल-इस्लाम में लगा कैंप

    कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana: शनिवार को कस्बे के मुख्य पानीपत-शामली मार्ग पर स्थित मदरसा इशा-अतुल- इस्लाम में एक दिवसीय शिविर आयोजित किया गया, जिसमें स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर) के तहत जारी नोटिसों की सुनवाई करके उनका निस्तारण किया गया। इस दौरान कस्बे के मोहल्ला दरबार खुर्द, दरबार कलां, गुलशन नगर, सुंदर नगर, रहमत नगर और रबझाड़ी आदि स्थानों से पहुंचे अपीलार्थियों के नोटिसों की सुनवाई की गई। कैंप में मौजूद सहायक निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी/ बीडीओ कैराना बृजेश कुमार गुप्ता ने गंभीरता के साथ नोटिसों की विधिवत सुनवाई की। उन्होंने बताया कि विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण(एसआईआर) के अंतर्गत गणना प्रपत्र के साथ अनिवार्य दस्तावेज जमा न करने वाले मतदाताओं को नोटिस जारी किए गए है। Kairana

    राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार नोटिसों की सुनवाई हेतु व्यापक अभियान चलाया जा रहा है। विधानसभा क्षेत्र में विशेष शिविरों के अलावा मुख्य स्थानों पर कैम्प लगाकर नोटिस निस्तारण का कार्य किया जा रहा है। वहीं, मदरसे में आयोजित शिविर में करीब दो सौ पुरुष एवं महिला अपीलार्थी अपने नोटिस लेकर पहुंचे, जिनमें से सौ से ज्यादा के अभिलेखों का सत्यापन और मैपिंग की प्रक्रिया पूरी की गई। जबकि कई लोगों के दस्तावेज अधूरे पाए जाने पर उन्हें अपने बीएलओ से दोबारा संपर्क में रहने की सलाह दी गई। इस अवसर पर नगर पालिका से ज़ैगम हुसैन, सुपरवाइज़र शहज़ाद खान, बीएलओ मोहम्मद असलम अंसारी, शिव ओम, फारूक अहमद, अबसार उस्मानी और सूरज कुमार आदि मौजूद रहे। Kairana

    यह भी पढ़ें:– आबकारी नीति मामले में अरविंद केजरीवाल के बरी होने से ‘आप’ को निशाना बनाने की साजिश बेनकाब: भगवंत सिंह मान