हमसे जुड़े

Follow us

23.3 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा लक्कड़ मय प्र...

    लक्कड़ मय प्रताप के लोगों ने यमुना में बेलगढ़ से निवाजपुर तक तट बंध बनवाने के लिए सौंपा ज्ञापन

    Pratap Nagar
    Pratap Nagar: लक्कड़ मय प्रताप के लोगों ने यमुना में बेलगढ़ से निवाजपुर तक तट बंध बनवाने के लिए सौंपा ज्ञापन

    प्रताप नगर (सच कहूँ/राजेंद्र कुमार)। Pratap Nagar: लक्कड़ मय प्रताप पुर गांव के लोगों ने जल शक्ति मन्त्री भारत सरकार से बेलगढ़ से गाँव निवाजपुर तक यमुना नदी किनारे तटबन्द लगाने बारे ज्ञापन दिया। ज्ञापन में मांग की गई कि 10-15 गांव यमुना नदी के किनारे बसे हुए है। प्रत्येक वर्ष यमुना नदी बाढ़ के कारण भूमि कटाव और तटबंध में बाढ़ के पानी से काफी नुकसान होता है और काफी जान-माल व आर्थिक नुकसान भी होता है इसलिए इस वर्ष भी बाढ़ के कारण काफी जमीन कटाव के कारण यमुना नदी में गिर गई है। Pratap Nagar

    आबादी में भी नुकसान का खतरा बना रहता है। बेलगढ़ से निवाजपुर तक हरियाणा को साईड यमुना नदी के किनारे तटबन्ध में कंक्रीट के ब्लॉक लगाने का आग्रह किया। इस पर जलशक्ति मंत्री ने सीडब्ल्यूसी से मंजूरी करवाकर जल्द ही तटबंध बनवाने का आश्वाशन दिया। इस मौके पर पूर्व सरपंच अरविन्द कु‌मार, बिशम्बर सिंह, मैनपाल नम्बरदार, राज कमार, सुभाष नम्बरार, बीरम लक्कड़ पूर्व सरपंच, बिट्टू बिन्दर लॉक्ड आदि मौजूद रहे। Pratap Nagar

    यह भी पढ़ें:– Medical Store: देशभर के मेडिकल स्टोर वालों वित्त मंत्रालय की ये खबर ध्यान से पढ़ लो, वरना…