हमसे जुड़े

Follow us

23.4 C
Chandigarh
Tuesday, March 31, 2026
More

    Cholesterol: घी का करते हैं सेवन तो हो जाएं अलर्ट, यह बढ़ा सकता है आपका बैड कोलेस्ट्रॉल

    Cholesterol:
    Cholesterol: Cholesterol: घी का करते हैं सेवन तो हो जाएं अलर्ट, यह बढ़ा सकता है आपका बैड कोलेस्ट्रॉल

    Does Eating Desi Ghee Increase Cholesterol: देसी घी एक ऐसी चीज है जो हमारे देश में हमेश से इस्तेमाल किया जाता आ रहा है। हमारे खाने का ये एक अहम खादय व्यंजन होता है। भारतीय रसोई में भी देसी घी का इस्तेमाल वर्षों से किया जाता है। बहुत लोग इसे अपने रोजाना के भोजन में विभिन्न रूप से उपयोग करते हैं और सुबह के नाश्ते में रोटी या परांठों पर देसी घी जरूर लगाकर खाते हैं। वहीं कुछ लोग दाल सब्जियां चावल के साथ भी देसी घी का प्रयोग करते हैं, तो वहीं किसी की रसोई में हर व्यंजनों को देसी घी में बनाकर तैयार किया जाता है। लेकिन वही देसी घी के सेवन से कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है या नहीं…इस बात पर लंबे समय से चर्चा चल रही है। कई लोगों का मानना है कि देसी घी में अधिक मात्रा में वसा मौजूद होने के कारण यह कोलेस्ट्रॉल को बढ़ा सकता है। लेकिन वहीं कुछ अध्ययनों के अनुसार देसी घी का कोलेस्ट्रॉल पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता है। इसलिए आज हम आपको बताएंगे कि आखिर किन स्थितियों में देसी घी का सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल बढ़ सकता है, क्या देसी घी की मात्रा व्यक्ति की उम्र सेहत या फिर उसकी कोलेस्ट्रॉल की शुरूआती स्थिति पर भी निर्भर करता है। तो चलिए जानते हैं कि आखिर देसी घी के सेवन को किस तरह से संतुलित किया जाए ताकि कोलेस्ट्रॉल पर इसका बुरा प्रभाव न पड़ सके। Cholesterol

    अधिक मात्रा में देसी घी का सेवन | Cholesterol

    जानकारी के लिए बता दें कि अधिक मात्रा में देसी घी का सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल बढ़ सकता है वहीं अगर देसी घी का सेवन सामान्य से अधिक किया जाए तो यह खून में कोलेस्ट्रॉल और खराब एलडीएल कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ा सकता है। इससे हृदय रोग जैसी समस्याएं भी हो सकती है।

    पहले से ही उच्च स्तर पर है कोलेस्ट्रॉल

    जिन लोगों का कोलेस्ट्रॉल पहले से ही उच्च स्तर पर है उन पर देसी घी का असर ज्यादा होता है, उच्च कोलेस्ट्रॉल वाले लोगों को अक्सर डाइट और दवाइयों के माध्यम से अपने कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने की जरूरत होती है, ऐसे में जिन लोगों का कोलेस्ट्रॉल उच्च स्तर पर है उन लोगों को देसी घी का अधिक सेवन नुकसानदायक साबित हो सकता है।

    उम्र दराज बढ़ती लोग न करें घी का सेवन

    उम्रदराज लोग देसी घी का सेवन बिल्कुल भी ना करें, क्योंकि उम्र बढ़ने पर कोलेस्ट्रॉल नियंत्रण कमजोर हो जाता है और ऐसे में घी का असर सबसे ज्यादा हो सकता है। जानकारी के लिए बता दें कि 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों में कोलेस्ट्रॉल स्तर बढ़ने की संभावना अधिक होती है, देसी घी में संतृप्त वसा होती है जो कोलेस्ट्रॉल को बढ़ा सकती है, इसीलिए बुजुर्गों को देसी घी का सेवन नहीं करना चाहिए क्योंकि देसी घी का सेवन उनके लिए नुकसानदायक हो सकता है।

    सावधानी: यह लेख सामान्य जानकारी के लिए है, और इसे किसी भी चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। किसी भी स्वास्थ्य समस्या के लिए अपने डॉक्टर से संपर्क करें।