हमसे जुड़े

Follow us

13.7 C
Chandigarh
Monday, February 16, 2026
More

    PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री मोदी के 75वें जन्मदिवस पर अंतर्राष्ट्रीय यज्ञ दिवस के अवसर पर विशेष यज्ञ

    Narwana News
    Narwana News: यज्ञ में आहुति डालते हुए शांति बेदी भाजपा युवा नेता करण प्रताप सिंह

    मंत्री कृष्ण बेदी की धर्मपत्नी शांति बेदी व कर्ण प्रताप सिंह ने डाली आहुति

    नरवाना (सच कहूँ/राहुल)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi Birthday) के 75वें जन्मदिवस पर पूरे देश में जहां स्वास्थ्य, सेवा और संस्कार से जुड़े आयोजन हो रहे हैं, वहीं नरवाना विधानसभा क्षेत्र में भी मंगलवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस एवं यज्ञ दिवस के उपलक्ष्य में भव्य यज्ञ कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर खरल स्थित महिला कॉलेज में हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी की धर्मपत्नी शांति बेदी और भाजपा युवा नेता कर्ण प्रताप सिंह विशेष रूप से पहुंचे। दोनों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच आहुति डालकर प्रधानमंत्री मोदी के स्वस्थ और दीर्घायु जीवन के लिए परमपिता परमात्मा से प्रार्थना की। साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री को जन्मदिवस की बधाई भी दी। Narwana News

    कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं, विद्यार्थी और ग्रामीण मौजूद रहे। शांति बेदी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने भारत को नई पहचान और शक्ति दी है। आज देश का हर नागरिक उनके स्वस्थ और लंबी आयु की कामना करता है। यज्ञ कार्यक्रम केवल खरल तक सीमित नहीं रहे, बल्कि पूरे क्षेत्र में श्रद्धालुओं ने इसे उत्सव की तरह मनाया। गांव दनौदा में दादा रामेश्वर तीर्थ, नरवाना के बाबा गैबी साहब मंदिर, धमतान साहिब और गांव लोन के धार्मिक स्थलों पर भी यज्ञ का आयोजन हुआ, जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

    कर्ण प्रताप सिंह ने कहा कि यज्ञ भारतीय संस्कृति की आत्मा है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व में योग और यज्ञ की महान परंपरा को पुनर्जीवित कर रहा है। इस मौके पर श्रद्धालुओं ने राष्ट्र की समृद्धि और जनकल्याण की कामना भी की। Narwana News

    यह भी पढ़ें:– Supreme Court: पराली जलाने पर सुप्रीम कोर्ट का कड़ा रुख