हमसे जुड़े

Follow us

14.7 C
Chandigarh
Tuesday, February 17, 2026
More

    US: मोदी व ट्रंप की पहली मुलाकात

    Meeting, Narendra Modi, Donald Trump, US

    मोदी ने मेलानिया ट्रम्प को कश्मीर का हाथ से बना शॉल गिफ्ट किया

    वॉशिंगटन: नरेंद्र मोदी सोमवार देर रात 1.10 बजे (भारतीय समयानुसार) व्हाइट हाउस पहुंचे। यहां डोनाल्ड ट्रम्प ने हाथ मिलाकर मोदी का स्वागत किया। इस दौरान अमेरिका की फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रम्प भी मौजूद थीं। मुलाकात के बाद मोदी ने कहा जिस तरह से राष्ट्रपति और फर्स्ट लेडी ने मेरा स्वागत किया, उसका मैं आभारी हूं।

    ये देश के सवा सौ करोड़ भारतीयों का सम्मान है। ट्रम्प ने कहा मोदी का आना मेरे लिए सम्मान की बात है। वे इकोनॉमिकल फ्रंट पर अच्छा काम कर रहे हैं और इसके लिए वे बधाई के पात्र हैं। दोनों नेताओं के बीच यह पहली मुलाकात थी। मोदी ने मेलानिया ट्रम्प को कश्मीर का हाथ से बना शॉल गिफ्ट किया।

    मोदी ने मेलानिया को हिमाचल की कांगड़ा घाटी के कारीगरों के बनाया सिल्वर ब्रेसलेट भी दिया। इसके अलावा चाय और शहद भी गिफ्ट किया। मोदी ने ट्रम्प को अब्राहम लिंकन के निधन के बाद 1965 में जारी किया गया एक पोस्टल स्टैम्प भी दिया। इसके अलावा मोदी ने पंजाब के होशियारपुर की बनी खास लकड़ी की पेटी भी गिफ्ट की।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।