हमसे जुड़े

Follow us

13.1 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home राज्य पंजाब जमीनी विवाद :...

    जमीनी विवाद : पिता-पुत्र को गोलियों से भूना

    Father Son, Killed, Ground Dispute, Injured, Punjab

    रिश्तेदारों में चल रहा था जमीनी विवाद

    • फायरिंग में तीन गंभीर घायल

    तरनतारन (सच कहूँ न्यूज)। विधानसभा हलका पट्टी के गांव सीतो महि झुग्गियां में जमीनी विवाद में रिश्तेदारों ने ही पिता-पुत्र की गोलियां मारकर हत्या कर दी। फायरिंग में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। बताया जाता है कि मोहकम सिंह कांग्रेस समर्थक था, जबिक हत्यारोपी शिअद समर्थक।

    केस जीत चुका है ये किसान

    मंगलवार को मोहकम सिंह व उसका बेटा दविंदर सिंह उक्त जमीन का कब्जा लेने के बाद वहां बीज बोने जा रहा था। उसने जमीन का केस पंजाब हरियाणा हाई कोर्ट में जीता था। इसी दौरान अनूप सिंह व उसके बेटे अमनदीप सिंह ने अपने साथियों के साथ मिलकर उन पर फायरिंग करनी शुरू कर दी। फायरिंग में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। फायरिंग में हरपाल सिंह, परमजीत सिंह व हरजीत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, शवों को पोस्टमार्टम के लिए रख दिया गया है। मौके पर एसएसपी हरजीत सिंह भी पहुंचे। मामले की जांच की जा रही है।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।